टैक्स फ्री इनकम वालों के लिए अलर्ट! अगर किए ये 3 काम, तो चाहकर भी नहीं बच पाएंगे ITR भरने से

अगर आपकी भी इनकम टैक्स फ्री है लेकिन आपने ये 3 ट्रांसक्शन कर दिए तो न चाहकर भी आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना पड़ेगा। आइए जानते हैं 3 बड़े कारण हैं, जिनकी वजह से आपको ITR भरना ही होगा।

आमतौर पर लोगों को लगता है कि अगर उनकी सालाना कमाई टैक्स छूट की सीमा (जैसे ₹2.5 लाख या ₹3 लाख) से कम है, तो उन्हें इनकम टैक्स विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन आयकर नियमों की दुनिया इतनी सरल नहीं है। इनकम टैक्स विभाग केवल आपकी 'कमाई' पर ही नजर नहीं रखता, बल्कि आपके 'खर्चों' और 'बड़े लेन-देन' पर भी नजर रखता है। कई बार आपकी आय भले ही टैक्स के दायरे से बाहर हो, लेकिन आपके द्वारा किए गए कुछ खास काम आपको कानूनी तौर पर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने के लिए मजबूर कर देते हैं। आइए जानते हैं वे कौन से 3 बड़े कारण हैं, जिनकी वजह से आपको ITR भरना ही होगा।

Income Tax

भारी-भरकम बिजली बिल का भुगतान

आज के समय में बिजली बिल आपके लाइफस्टाइल का एक बड़ा पैमाना बन गया है। इनकम टैक्स नियमों के अनुसार, अगर आपने एक वित्त वर्ष (एक साल) के दौरान कुल मिलाकर ₹1 लाख या उससे अधिक का बिजली बिल चुकाया है, तो आपके लिए ITR फाइल करना अनिवार्य है। भले ही आपकी कुल सालाना आय ₹2 लाख ही क्यों न हो, यदि बिजली का बिल ₹1 लाख को पार कर गया है, तो विभाग यह मानकर चलता है कि आपकी जीवनशैली और खर्च आपकी घोषित आय से मेल नहीं खा रहे हैं। ऐसी स्थिति में ITR के जरिए आपको अपने खर्चों का ब्योरा देना होता है।

End of Feed