ITC Stock: आईटीसी को भारी पड़ रहा होटल कारोबार अलग करने का फैसला, शेयर में तेज गिरावट

ITC Hotel Business Demerger: आईटीसी के शेयर ने निवेशकों से काफी आलोचना झेली है। 2013 से 2020 के बीच इसके स्टॉक ने खराब प्रदर्शन किया, जबकि इस दौरान कंज्यूमर कंपनियां खूब फली-फूलीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ITC के शेयर में कमजोरी
  • होटल बिजनेस अलग करने के फैसले का असर
  • आज करीब 3 फीसदी टूटा शेयर

ITC Hotel Business Demerger: विभिन्न कारोबार से जुड़े समूह आईटीसी (ITC) ने सोमवार को कहा कि ये अपनी सब्सिडियरी आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) बनाकर अपने होटल कारोबार को अलग करेगा। आईटीसी के अनुसार इसका होटल कारोबार आगे बढ़ने के लिए तैयार है। मगर इस फैसले का आईटीसी के शेयर पर आज निगेटिव असर दिख रहा है। कंपनी के शेयर में आज कमजोरी दिख रही है।

2.7 फीसदी टूटा आईटीसी का शेयर

आज आईटीसी का शेयर BSE पर 470.90 रु के सोमवार के बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह लाल निशान में 469.95 रु पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे यह शेयर 12.80 रु या 2.72 फीसदी की कमजोरी के साथ 457.60 रु पर है। सोमवार को होटल कारोबार ऐलान करने के बाद भी आईटीसी का शेयर 4 फीसदी कमजोरी के साथ बंद हुआ था।

End of Feed