बिजनेस

Delhi Bank Holidays: फरवरी में दिल्ली में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Delhi Bank Holidays February 2025 List: दिल्ली में बैंकों की पूरे साल में कई तरह की छुट्टियाँ होती हैं। इनमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्य-विशिष्ट त्योहार और दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं। बाकी हर रविवार को तो बैंक बंद रहते ही हैं।

Image

फरवरी में 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी में 6 दिन बंद रहेंगे बैंक
  • दिल्ली में 6 दिन रहेंगे बंद
  • किसी त्योहार की छुट्टी नही

Delhi Bank Holidays February 2025 List: दिल्ली में बैंकों की पूरे साल में कई तरह की छुट्टियाँ होती हैं। इनमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्य-विशिष्ट त्योहार और दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं। बाकी हर रविवार को तो बैंक बंद रहते ही हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि अगले महीने यानी फरवरी में दिल्ली में बैंक किसी खास दिन खुले रहेंगे या नहीं, तो बैंक से सीधे संपर्क करना हमेशा सबसे अच्छा होता है। बाकी हम आपको यहां अगले महीने दिल्ली में बैंकों की छुट्टियों की जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें -

किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक (Delhi Bank Holidays)

बता दें कि दिल्ली में अगले महीने किसी भी त्योहार या राष्ट्रीय अवकाश के कारण बैंक बंद नहीं रहेंगे। केवल दूसरे और चौथे शनिवार और चारों रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

कैसे चेक करें लिस्ट

आप सीधे RBI की वेबसाइट पर जाकर भी छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप सीधे इस लिंक पर जाएं।

ये है छुट्टियों की लिस्ट

2 फरवरीरविवार
8 फरवरीदूसरा शनिवार
9 फरवरीरविवार
16 फरवरीरविवार
22 फरवरीचौथा शनिवार
23 फरवरीरविवार

राज्यों की स्पेशल छुट्टियां

राज्य-विशिष्ट त्यौहार वे छुट्टियाँ हैं जो किसी राज्य में होती हैं। ये छुट्टियाँ देश के अन्य भागों में नहीं होती हैं। दूसरे और चौथे शनिवार और बाकी रविवार को देश भर के बैंक बंद रहते हैं। वहीं राष्ट्रीय अवकाश वे अवकाश होते हैं जो भारत में सभी बैंकों द्वारा मनाए जाते हैं। ये छुट्टियां आम तौर पर पूरे देश द्वारा मनाई जाती हैं, और इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसी छुट्टियां शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article