730 से कम स्कोर होने पर 2027 से नहीं मिलेगा होम या कार लोन? जानें क्या है RBI का प्लान

क्या कम सिबिल स्कोर होने पर 2027 से होम या कार लोन मिलना बंद हो जाएगा? दरअसल, RBI 1 अप्रैल 2027 से नया ECL फ्रेमवर्क लागू करने जा रहा है, जिससे लोन के नियम सख्त होंगे। जानिए क्या है रिजर्व बैंक का पूरा प्लान।

आज के समय में नया घर खरीदना हो, कार लेनी हो या बच्चों की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन चाहिए हो, बैंकों के चक्कर काटने ही पड़ते हैं। लेकिन आने वाले दिनों में लोन लेना इतना आसान नहीं रहने वाला है। अगर आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर 730 से कम है, तो आपको लोन मिलने में काफी पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकिंग नियमों में एक बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस नए बदलाव के बाद बैंक किसी को भी लोन देने से पहले सौ बार सोचेंगे और बहुत ज्यादा सावधानी बरतेंगे।

cibil score

इस बड़े बदलाव का नाम है 'अपेक्षित ऋण हानि' यानी एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस (ECL) फ्रेमवर्क। आरबीआई का यह नया नियम 1 अप्रैल, 2027 से पूरे देश में लागू होने जा रहा है। इसके आने के बाद बैंकों का लोन देने और ग्राहकों को परखने का पूरा नजरिया ही बदल जाएगा। हालांकि, सरकार और आरबीआई का मकसद इस कदम से हमारे बैंकिंग सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनाना है, लेकिन इसका सीधा असर उन लाखों लोगों पर पड़ेगा जो आने वाले समय में लोन के लिए अप्लाई करने वाले हैं।

End of Feed