बिजनेस

खुल गया IRM Energy का आईपीओ, 75 रु पहुंचा GMP, फायदा होने की उम्मीद

IRM Energy IPO: आज बुधवार से आईआरएम एनर्जी (IRM Energy) का आईपीओ (IPO) खुल गया है। इस कंपनी के आईपीओ में शेयरों के लिए आप 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

Image

खुल गया IRM Energy का आईपीओ

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईआरएम एनर्जी का आईपीओ खुला
  • 20 अक्टूबर तक निवेश का मौका
  • 75 रु पर पहुंचा जीएमपी

IRM Energy IPO: आज बुधवार से आईआरएम एनर्जी (IRM Energy) का आईपीओ (IPO) खुल गया है। इस कंपनी के आईपीओ में शेयरों के लिए आप 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 480 रु से 505 रु तय किया गया है। वहीं इसके आईपीओ का साइज 545.40 करोड़ रु का है। आगे जानिए आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज और इसका जीएमपी।

कितना हैं शेयरों का लॉट साइज

आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 29 शेयरों का है। यानी कम से कम आपको 29 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। बता दें कि आईपीओ के बाद आईआरएम एनर्जी का शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होगा।

कितना है जीएमपी

आईपीओवॉच के अनुसार आईआरएम एनर्जी का जीएमपी (GMP) या ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) 75 रु पर है। जीएमपी से अनुमान मिलता है कि किसी कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले कितने रेट पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक जीएमपी घट भी सकता है।

क्या है आईआरएम एनर्जी का बिजनेस

आईआरएम एनर्जी भारत में एक सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी है। इसका कारोबार गुजरात, पंजाब, केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव और तमिलनाडु तक में फैला है। कंपनी में कैडिला फार्मास्यूटिकल्स की हिस्सेदारी है। इसके पास आईआरएम एनर्जी की 49.50% इक्विटी हिस्सेदारी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article