बिजनेस

इस शेयर ने 50000 रु को बना दिया 57 लाख रु, सिर्फ 5 दिन में किया पैसा डबल

Hindustan Bio Sciences Share: 13 दिसंबर को बीएसई (BSE) पर हिंदुस्तान बायो साइंसेज का शेयर मात्र 0.10 रु का था, जबकि मंगलवार यह 11.38 रु पर बंद हुआ। यानी करीब 22 सालों में शेयर ने 11280 फीसदी का रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा 113.80 गुना कर दिया।

Image

हिंदुस्तान बायो साइंसेज के शेयर ने बनाया मालामाल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदुस्तान बायो साइंसेज के शेयर ने किया मालामाल
  • 22 साल में पैसा कर दिया 113.80 गुना
  • 50 हजार बने 57 लाख

Hindustan Bio Sciences Share: स्टॉक मार्केट (Stock Market) में बहुत सारे शेयर हैं। मगर प्रॉफिट कमाने के लिए उनमें सही शेयर चुनना जरूरी है। लॉन्ग टर्म में कई शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है। इनमें से एक है हिंदुस्तान बायो साइंसेज (Hindustan Bio Sciences)। इसके शेयर ने 22 सालों में 11280 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा करीब 114 गुना हो गया।

50 हजार बने 57 लाख

13 दिसंबर 2001 को बीएसई (BSE) पर हिंदुस्तान बायो साइंसेज का शेयर मात्र 0.10 रु का था, जबकि मंगलवार यह 11.38 रु पर बंद हुआ। यानी करीब 22 सालों में शेयर ने 11280 फीसदी का रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा 113.80 गुना कर दिया।

अगर किसी ने 0.10 रु के रेट पर इस कंपनी के शेयरों में 50000 रु का निवेश किया होगा, तो उसकी निवेश राशि इस समय 56.90 लाख रु हो गई होगी। वहीं 1 लाख रु की निवेश राशि इस समय 1.13 करोड़ रु हो गई होगी।

5 दिन पैसा डबल

बीते 5 दिन में हिंदुस्तान बायो साइंसेज के शेयर ने 95.53 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से 5 दिन में ही निवेशकों का पैसा करीब-करीब दोगुना हो गया होगा।

2023 में अब तक पैसा किया तीन

  • 2023 में अब तक शेयर ने 198.69 फीसदी रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा करीब तीन गुना कर दिया है
  • इसके 6 महीनों का रिटर्न 35.96 फीसदी रहा है
  • एक महीने में इसने 109.58 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 5 साल में ये शेयर 1004.85 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है

क्या है कंपनी का बिजनेस

हिंदुस्तान बायो साइंसेज फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर में कारोबार करने वाली एक इंटीग्रेटेड फर्म है। इसे 1991 में शुरू किया गया था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article