IRFC Share Price Target 2024: बजट से पहले कितने पर खरीदें मल्टीबैगर IRFC का शेयर? जानें एक्सपर्ट की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 16, 2024, 11:59 AM IST

IRFC Share Price Target 2024: RFC रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। इसका काम भारतीय रेलवे के लिए धन जुटाना है। पिछले एक हफ्ते में ही इसके शेयर में लगभग 33% की तेजी देखने को मिली है।

IRFC Share Price Target 2024: पिछले एक साल में IRFC के शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है। इसने निवेशकों के निवेश को ढाई गुना से ज्यादा बढ़ाकर उन्हें मालामाल कर दिया है। IRFC रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। इसका काम भारतीय रेलवे के लिए धन जुटाना है। पिछले एक हफ्ते में ही इसके शेयर में लगभग 33% की तेजी देखने को मिली है। यह तेजी हाल ही में घोषित रेल बजट का भी असर हो सकता है, जिसमें रेलवे के बुनियादी ढांचे में भारी निवेश की घोषणा की गई है। ऐसे में हम आपको इस शेयर में भविष्य में कितनी तेजी देखने को मिल सकती है उसके बारे में बता रहे हैं।

IRFC Share Price

IRFC के शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया।

IRFC Share Price Target 2024: अब कहां करें खरीदारी

तकनीकी विश्लेषक नीलेश जैन के मुताबिक IRFC के "शेयरों में अच्छी तेजी है, ताकत है... पीएसयू शेयर काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। इस कीमत पर नई खरीदारी उचित नहीं है और नई एंट्री लेने के लिए करेक्शन का इंतजार करें। उन्होंने इसका सपोर्ट 115 रुपये के आसपास बताया है। जिन लोगों ने शेयर में निवेश किया है उन्हें 150-170 रुपये के टारगेट के लिए होल्ड करने का सुझाव दिया गया है।

End of Feed