बिजनेस

IRFC Dividend: टूटकर आधा रह गया IRFC का शेयर, आज दिख रही तेजी, डिविडेंड देगी रेलवे कंपनी

IRFC Dividend Date 2025: सोमवार को शुरुआती कारोबार में इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के शेयरों में तेजी दिख रही है। बता दें कि निवेशक वित्त वर्ष 2025 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Image

IRFC का शेयर हुआ मजबूत

KEY HIGHLIGHTS
  • IRFC का शेयर हुआ मजबूत
  • कंपनी देगी डिविडेंड
  • बोर्ड आज करेगा विचार

IRFC Dividend Date 2025: सोमवार को शुरुआती कारोबार में इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के शेयरों में तेजी दिख रही है। बता दें कि निवेशक वित्त वर्ष 2025 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। सुबह सवा 11 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आईआरएफसी का शेयर 0.25% बढ़कर 118 रुपये पर है। डिविडेंड पेमेंट पर फैसला लेने के लिए कंपनी का बोर्ड आज, 17 मार्च को बैठक करेगा।

ये भी पढ़ें -

IRFC Dividend Record Date

IRFC ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में 21 मार्च, 2025 को पहले ही तय कर दिया है। इसका मतलब यह है कि इस डेट तक IRFC के शेयर रखने वाले शेयरहोल्डर्स बोर्ड की मंजूरी के बाद डिविडेंड पेमेंट के लिए एलिजिबल होंगे।

समझ लीजिए T+1 सेटलमेंट

T+1 सेटलमेंट साइकिल के तहत, एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट एक ही दिन पड़ती है। डिविडेंड हासिल करने के इच्छुक निवेशकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एक्स-डेट तक उनके पास IRFC के शेयर हों। जहां तक T+1 सेटलमेंट साइकिल की बात है तो इसका मतलब है कि जिस दिन आप शेयर के लिए ट्रेड करेंगे, उसके एक दिन बाद आपको शेयर मिलेंगे।

इस हिसाब से आपको 20 मार्च तक आईआरएफसी के शेयर खरीदने होंगे, ताकि आपको 21 मार्च तक शेयर मिल जाएं और आप डिविडेंड के लिए एलिजिबल हो जाएं।

कैसा रहा IRFC का परफॉर्मेंस

ध्यान देने वाली बात ये है कि हाल के महीनों में IRFC के शेयर में गिरावट आई है। पिछले एक महीने में स्टॉक 3% नीचे आया है और 2025 में अब तक इसमें 22% की गिरावट आई है। पिछले छह महीनों में, IRFC में 27% की गिरावट आई है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article