बिजनेस

Indusind Share Price Today: RBI के दिलासे से 5 फीसदी चढ़ा Indusind, फाइनेंशियली मजबूत है बैंक, ग्राहकों का पैसा सेफ !

Indusind Bank Share Price Today: सोमवार के कारोबार में इंडसइंड बैंक के शेयर में शानदार तेजी दिख रही है। बैंक का शेयर गुरुवार के 672.10 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 704.80 रु पर खुला। वहीं करीब सवा 10 बजे ये BSE पर 22.55 रु या 3.36 फीसदी की तेजी के साथ 694.65 रु पर है।

Image

आरबीआई ने कहा फाइनेंशियली मजबूत है बैंक

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Indusind Bank में तेजी
  • 5 फीसदी उछला शेयर
  • आरबीआई ने कहा फाइनेंशियली मजबूत है बैंक

Indusind Bank Share Price Today: सोमवार के कारोबार में इंडसइंड बैंक के शेयर में शानदार तेजी दिख रही है। बैंक का शेयर गुरुवार के 672.10 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 704.80 रु पर खुला। वहीं करीब सवा 10 बजे ये BSE पर 22.55 रु या 3.36 फीसदी की तेजी के साथ 694.65 रु पर है। बता दें कि शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंडसइंड बैंक के जमाकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैंक वित्तीय रूप से स्थिर और अच्छी तरह से कैपिटलाइज्ड है। इससे बैंक का शेयर आज 5 फीसदी तक ऊपर चढ़ा है।

ये भी पढ़ें -

कितना गिर चुका है इंडसइंड बैंक शेयर

RBI ने 15 मार्च को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस समय इंडसइंडस बैंक के जमाकर्ताओं को अटकलों पर रेस्पॉन्स देने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके बाद BSE पर शेयर 5.19 प्रतिशत बढ़कर 707 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

इसके बावजूद, इस साल अब तक शेयर में 27 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इंडसइंड बैंक को झेलना पड़ सकता है घाटा

आरबीआई का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब इंडसइंड बैंक ने डेरिवेटिव ट्रांजेक्शन की वैल्यूएशन में बदलाव के कारण अपने नेटवर्थ पर 2.4 प्रतिशत का प्रभाव पड़ने का ऐलान किया है, जिसके कारण स्टॉक पर डाउनग्रेड की झड़ी लग गई है।

एनालिस्ट्स ने कहा कि एडजस्टमेंट की आवश्यकता होगी, जिससे मार्च तिमाही में बैंक को घाटा भी हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article