IREDA Share Outlook: सरकारी कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) को बड़ा झटका लगा है। ये झटका इरेडा को आरबीआई ने दिया है। दरअसल नेपाल में 900 मेगावाट अपर करनाली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट में इरेडा की निवेश योजना को झटका देते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रोजेक्ट में इक्विटी निवेश के लिए इसके अनुरोध को नामंजूर कर दिया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि वह पड़ोसी देश में 900 मेगावाट अपर करनाली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट और चालू करने के लिए इक्विटी निवेश के लिए केंद्रीय बैंक के पास फिर से रिक्वेस्ट करेगी।
ये भी पढ़ें -
290 करोड़ रु का होना था निवेश
इससे पहले पिछले साल जुलाई में इरेडा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रोजेक्ट में 290 करोड़ रुपये के इक्विटी निवेश को मंजूरी दी थी। कंपनी ने कहा कि वह अपर करनाली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी।
शेयर पर पड़ेगा असर?
जानकारों का मानना है कि आरबीआई की ओर से मिले झटके का इरेडा के शेयर पर बहुत अधिक असर पड़ने की संभावना नहीं है। इसका शेयर पहले ही टॉप लेवल से काफी गिर चुका है।
IREDA Share Price
बीते शुक्रवार को IREDA का शेयर BSE पर 0.20 रु या 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 149.70 रु पर बंद हुआ। बीते एक महीने में ये करीब 19 फीसदी और 6 महीनों में 33 फीसदी नीचे फिसला है। इसके 52 हफ्तों का टॉप लेवल 310 रु रहा है। यानी ये अपने टॉप लेवल से 50 फीसदी से अधिक गिर चुका है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
