IREDA Share Price Target: सोमवार को IREDA (इंडियन रीन्यूएबल एनर्जी डवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड) के शेयर में शानदार तेजी दिख रही है। करीब साढ़े 11 बजे BSE पर इरेडा का शेयर 8 फीसदी की मजबूती के साथ 184.25 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 192 रु तक ऊपर गया है। कंपनी का शेयर 170.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 186.20 रु पर खुला। इरेडा के शेयर में निवेश के लिए क्या स्ट्रेटेजी होनी चाहिए, यहां जानिए।
इरेडा के शेयर में क्या रखें स्ट्रेटेजी
ये भी पढ़ें -
क्या अपनाएं रणनीति
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एनालिस्ट गौरांग शाह ने IREDA के स्टॉक में निवेश की रणनीति के बारे में विस्तार से बात की। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरांग शाह ने निवेशकों को इरेडा के आईपीओ के समय ही लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सलाह दी थी।
आज भी निवेशकों के लिए इरेडा के शेयर के लिए उनकी यही सलाह है। यानी निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से इरेडा के शेयरों में निवेश करें। लंबी अवधि में कंपनी फायदा करा सकती है।
मिल गया नवरत्न का दर्जा
पब्लिक सेक्टर की कंपनी इरेडा के अनुसार इसे Department of Public Enterprises (DPE) ने नवरत्न का दर्जा दे दिया गया है। भारत सरकार प्रमुख पीएसयू कंपनियों को नवरत्न का दर्जा देती है, जिससे उन्हें सेंट्रल अथॉरिटी से मंजूरी लिए बिना 1,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करने का अधिकार मिलता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
