बिजनेस

IREDA Hits Lower Circuit: इरेडा में फिर लगा लोअर सर्किट, 5 फीसदी टूटा शेयर

IREDA Hits Lower Circuit: इरेडा का शेयर 198.90 रु के मुकाबले 190.15 रु पर खुला और 5 फीसदी लोअर सर्किट के साथ 189 रु पर आ गया है।

Image

इरेडा में लगा लोअर सर्किट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इरेडा में फिर लगा लोअर सर्किट
  • 5 फीसदी टूटा शेयर
  • प्रॉफिट बुकिंग के चलते शेयर में गिरावट

IREDA Hits Lower Circuit: इरेडा (इंडियन रेलवे एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) में आज फिर लोअर सर्किट लग गया है। कंपनी का शेयर 5 फीसदी टूटा है। इरेडा का शेयर 198.90 रु के मुकाबले 190.15 रु पर खुला और 5 फीसदी लोअर सर्किट के साथ 189 रु पर आ गया है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 50,798.75 करोड़ रु है। इरेडा वो शेयर है, जो कुछ ही समय में शानदार तेजी के साथ करीब 500 फीसदी उछला है। मगर उसके बाद शेयर में कुछ कमजोरी आई है, जो निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग का संकेत है। जब कोई शेयर ऊपर जाता है तो उसमें से मुनाफा निकालने के लिए निवेशक उस कंपनी के शेयरों की बिकवाली करते हैं, जिससे शेयर में गिरावट आती है। इसी को प्रॉफिट बुकिंग कहा जाता है।

ये भी पढ़ें -

कितना था आईपीओ प्राइस

IREDA का शेयर 29 नवंबर, 2023 को शेयर बाजार में IPO प्राइस से 56.25 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था। स्टॉक ने 32 रुपये के आईपीओ प्राइस की तुलना में NSE और BSE दोनों पर 50 रुपये पर शुरुआत की थी। उसके बाद ये 215 रु तक गया।

1 महीने में दिया 82 फीसदी रिटर्न

  • IREDA के शेयर ने 1 महीने में 82 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2 महीनों में ये शेयर 166.76 फीसदी उछला है
  • बीते 5 दिन में ये 1.05 फीसदी नीचे फिसला है
  • 2024 में अब तक शेयर ने 80.6 फीसदी फायदा कराया है

क्या है इरेडा का बिजनेस

इरेडा एक पब्लिक सेक्टर की कंपनी है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, IREDA एनर्जी के रिन्यूएबल सोर्सेज और एनर्जी एफिशिएंसी/कंजर्वेशन से संबंधित प्रोजेक्ट को वित्तीय सहायता और अन्य सेवाएं प्रदान करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article