IRCTC vs RailOne: ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए कौन सा ऐप है सबसे बेस्ट? कहां मिलेगी Confirm Ticket की गारंटी?

IRCTC vs RailOne: भारतीय रेलवे का ऑल-इन-वन सुपर ऐप कई सुविधाएं ऑफर करता है। यह आधिकारिक ऐप IRCTC से काफी अलग है। इसमें उससे अलग कई सुविधाएं मिलती हैं। आइये, दोनों के बीच अंतर जानते हैं।

Indian Railway से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए ट्रेन की टिकट बुक करना हमेशा से एक बड़ा काम रहा है, खासकर तब जब त्योहारों का सीजन हो या तत्काल टिकट बुक करना हो। डिजिटल इंडिया के इस दौर में टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए कई मोबाइल ऐप्स बाजार में मौजूद हैं। इनमें सबसे बड़ा और आधिकारिक नाम IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) का है, लेकिन पिछले कुछ समय से 'RailOne' जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स भी यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसे में अक्सर रेल यात्रियों के मन में यह उलझन रहती है कि टिकट बुकिंग के लिए इन दोनों में से कौन सा ऐप सबसे बेस्ट है और कहां पर कन्फर्म टिकट (Confirm Ticket) मिलने की गारंटी ज्यादा होती है। आइए आपको इन सबके बारे में डिटेल जानकारी दें।

IRCTC Vs railone

IRCTC और Railone में क्या है फर्क?

IRCTC भारतीय रेलवे का आधिकारिक और इकलौता मुख्य प्लेटफॉर्म है। इसका मतलब यह है कि भारत में चलने वाली किसी भी ट्रेन की ऑनलाइन सीट बुकिंग का पूरा डेटा और कंट्रोल सिर्फ और एसआईएफ IRCTC के पास ही होता है। दूसरी तरफ, RailOne एक थर्ड-पार्टी या पार्टनर ऐप है, जो आईआरसीटीसी के ही सर्वर और एपीआई (API) का इस्तेमाल करके आपको टिकट बुक करने की सुविधा देता है। सीधे शब्दों में कहें तो, बिना IRCTC यूजर आईडी और पासवर्ड के आप RailOne ऐप पर भी अपनी ट्रेन टिकट बुक नहीं कर सकते। RailOne सिर्फ एक माध्यम (Interface) है जो आपको टिकट बुक करने के लिए एक अलग और थोड़ा आसान यूजर एक्सपीरियंस देता है।

End of Feed