Coca-Cola IPO Alert : कोका कोला की होल्डिंग कंपनी Hindustan Coca-Cola भारतीय शेयर बाजार में अगले साल तक लिस्ट हो सकती है। कोका कोला अपने प्रोडक्ट्स के सबसे तेजी से बढ़ रहे बाजार में वैल्यू अनलॉकिंग का मौका देख रही है। इसके लिए कंपनी 2027 तक अपनी बोटलिंग आर्म हिंदुस्तान कोका कोला होल्डिंग्स को भारतीय बाजार में लिस्ट करने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी भारत में कोका कोला के साथ ही Thums Up, Sprite and Fanta जैसे ब्रांड की बोटलिंग को हैंडल करती है।
कोका कोला ने सोमवार को बताया कि कंपनी भारत में अपनी होल्डिंंगकंपनी हिंदुस्तान कोका कोला के IPO की संभानाओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक्स कंपनी 2027 तक अपनी इस होल्डिंग कंपनी को BSE-NSE जैसे स्टॉक्स एक्सचेंज पर लिस्ट करना चाहती है। इसके जरिये कंपनी को न सिर्फ भारतीय बाजार में अपनी होल्डिंग कंपनी की वैल्यू अनलॉकिंग का मौका मिलेगा। बल्कि, साथ ही ऑफर फॉर सेल के जरिये हिस्सेदारी घटाकर प्रॉफिट बनाने का अवसर भी मिलेगा।
फिलहाल कितनी है होल्डिंग?
मूल रूप से अमेरिकी कंपनी कोका कोला फिलहाल अपनी भारतीय होल्डिंग कंपनी हिंदुस्तान कोका कोला में 60% की हिस्सेदारी रखती है। पिछले वर्ष 2025 में Jubilant Bhartia Group ने इस कंपनी में 40% हिस्सेदारी खरीदी थी। IPO के जरिये दोनों कंपनियां अपनी हिस्सेदारी घटाकर वैल्यू अनलॉकिंग के साथ ही प्रॉफिट कमा सकती हैं।
कितना बड़ा है कंपनी का कारोबार?
1997 में बनी हिंदुस्तान कोका कोला होल्डिंग कंपनी फिलहाल भारत के 10 राज्यों में 14 बोटलिंग प्लांट चलाती है। कंपनी कोका कोला, थंब्स अप, स्प्राइट और फैंटा जैसे ब्रांड्स की बोटलिंग के साथ ही पैकेजिंग, डिस्ट्रिब्यूशन और सेल्स का काम भी संभालती है। कोका-कोला के इंडिया और साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट संकेत रे का कहना है, "कोका-कोला कंपनी इस जरूरी बॉटलर में इन्वेस्टेड रहेगी और इंडिया में अपने ग्लोबल और लोकल ब्रांड्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर फोकस करेगी।" इस तरह कंपनी ने साफ किया है कि कंपनी भारत से पूरी तरह निकलने की तैयारी में नहीं है।
भारत में कितना बड़ा कोका कोला का बाजार?
Coca-Cola भारत को तेजी से बढ़ते बाजार के तौर पर देखती है। कंपनी ने 2024-25 में भारत में करीब 50 अरब रुपये की सेल्स की है। हालांकि, अब कोका कोला को सॉफ्ट ड्रिंक्स के मार्केट में कैंपा कोला के जरिये रिलायंस जैसी दिग्गज भारतीय कंपनी से मुकाबला करना पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारतीय बोटलिंग आर्म का 10 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर IPO लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने लिस्टिंग के सलाहकार के तौर पर Rothschild को नियुक्त किया है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
