Railway Stocks Down: सोमवार 7 अक्टूबर को रेलवे के शेयरों में 8% तक की जोरदार गिरावट देखी गई, जिसमें रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) सबसे आगे रहा। माना जा रहा है कि रेलवे शेयर ओवरबॉट हैं। यानी इनमें अधिक खरीदारी हो चुकी है और FII (विदेशी निवेशक) इन्हें और ज्यादा रखने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच इसराइल-ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद विदेशी निवेशकों का रुख बिकवाली का है। वहीं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल से लग रहा है कि बीजेपी को दोनों राज्यों में हार का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के पीएसयू शेयरों में तेज बिकवाली का एक कारण ये एग्जिट पोल भी हो सकता है।
रेलवे शेयरों में तेज गिरावट
ये भी पढ़ें -
RVNL का बुरा हाल
500-550 के बीच मँडराते रहने के बाद, 7 अक्टूबर को RVNL के शेयर 7.74 प्रतिशत गिरकर 455.20 पर आ गया। पिछले पाँच दिनों में शेयर में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है और पिछले 1 महीने में 19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
रेलटेल कॉर्पोरेशन और IRCTC का शेयर गिरा
7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक NSE पर RailTel Corporation of India के शेयर की कीमत 7.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 399.40 रु पर आ गई। वहीं IRCTC के शेयर की कीमत भी 1.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 855.95 रु पर आ गई।
IRFC कितना टूटा
NSE के मुताबिक IRFC के शेयर में 4.63 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसका शेयर 145.03 रु पर आ गया है। पिछले पांच दिनों में शेयर में 7 प्रतिशत और पिछले महीने में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
