बिजनेस

Bajaj Housing Finance : बजाज हाउसिंग फाइनेंस 7% गिरा, क्या आ गया शेयर खरीदने का सही समय?

Bajaj Housing Finance Share Price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। बिकवाली के कारण शेयर 150 रुपये की लिस्टिंग कीमत से भी फिसल गया। बजाज फाइनेंस हाउसिंग का शेयर 150.60 रुपये पर खुला और लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 140 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया।

Image

बजाज हाउसिंग फाइनेंस।

Photo : Times Now Digital

Bajaj Housing Finance Share Price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर की हाल ही में दमदार लिस्टिंग तो आपको याद ही होगी। शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। अब बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर भी आज सोमवार को बिकवाली के दबाव में आ गए। शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। बिकवाली के कारण शेयर 150 रुपये की लिस्टिंग कीमत से भी फिसल गया। बजाज फाइनेंस हाउसिंग का शेयर 150.60 रुपये पर खुला और लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 140 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन के मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का मार्केट कैप 1.16 लाख करोड़ रुपये है।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर क्यों फिसल रहे हैं?

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में बिकवाली का दबाव HSBC की ब्रोकरेज रिपोर्ट के बाद देखने को मिल रहा है। HSBC ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस पर REDUCE रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। इसने 110 रुपये का प्राइस टारगेट तय किया है।

एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बजाज हाउसिंग फाइनेंस को डाइवर्सिफाइड एयूएम मिक्स, अच्छी तरह से मैनेज लिक्विडिटी और रिटर्न ऑन एसेट्स (आरओए) के साथ 'उच्च गुणवत्ता वाली फ्रैंचाइज़' कहा है। इसने कहा कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस वर्तमान में वित्त वर्ष 26 के प्राइस-टू-बुक 5.5 गुना और वित्त वर्ष 26 के प्राइस टू-अर्निंग्स के 44 गुना पर कारोबार कर रहा है, जिसका अर्थ है कि मैनेजमेंट के तहत एयूएम और इनकम में भी बढ़ोतरी की उम्मीदें हैं।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान उसका एयूएम एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया, जो पिछले साल की तुलना में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करता है।

बजाज हाउसिंग आईपीओ डिटेल्स

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों ने पिछले महीने बाजार में मजबूत शुरुआत की थी, जो 70 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले 150 रुपये पर लिस्ट हुआ था, जो 115 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ को 63.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। शुरुआती शेयर बिक्री के लिए ऑफर का प्राइस बैंड 66-70 रुपये प्रति शेयर था। बजाज हाउसिंग होम फाइनेंस कंपनी है जो सितंबर 2015 में राष्ट्रीय आवास बैंक के साथ पंजीकृत है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article