ईरान-इजराइल जंग से सिर्फ तेल ही नहीं, चाय, चावल और फल-सब्जियों की सप्लाई पर भी मंडराया संकट!

ईरान का संकट लगातार गहराता जा रहा है। ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद खाड़ी देशों में अमेरिका के ठिकानों पर हमले किए हैं, साथ ही सबसे बीजी सी रुट यानी स्ट्रेट और होर्मुज से भी जहाजों की आवाजाही बंद कर दी है। इससे भारत की परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं समुद्री रास्ते बंद होने से किन चीजों पर असर पड़ेगा?

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ती जंग अब सिर्फ मिसाइलों और धमाकों तक सीमित नहीं रह गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस चेतावनी के बाद कि यह संघर्ष एक महीने या उससे ज्यादा खिंच सकता है, वैश्विक व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह क्रूड ऑयल की कीमतों में आग लगने के बाद अब आम आदमी पर भी इस जंग का असर पड़ है. भारत के लिए चिंता की बात यह है कि इस युद्ध की आग अब रसोई तक पहुंचने वाली है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के अलावा, भारत से होने वाले चावल, चाय और फलों के एक्सपोर्ट (निर्यात) पर भी ब्रेक लगने का खतरा पैदा हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

Supply Crisis

समुद्री रास्ते बंद होने और सप्लाई ठप होने की वजह से आइए जानते हैं कच्चे तेल के अलावा किन किन चीजों पर ईरान इजराइल की जंग का असर पड़ सकता है।

End of Feed