बिजनेस

शेयर बाजार में सुनामी! Sensex 7228 अंक तक फिसला, निफ्टी 24300 से नीचे आया

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ खुले हैं। सेंसेक्स प्री-ओपन सेशन में 7,228.19 अंक तक टूट गया। वहीं, इस दौरान निफ्टी 24300 से नीचे आ गया है।

Image

शेयर बाजार में भारी गिरावट

Sensex Nifty Share Market Today: शेयर बाजार में मार्च की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ खुले। इससे पहले प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स जहां 7000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 74059 तक फिसल गया।

Sensex Pre Open

Sensex Pre Open

वहीं, निफ्टी 24,278 अंक तक फिसल गया। वहीं, इस दौरान सेंसेक्स में सिर्फ BEL एक मात्र ऐसा शेयर है, जो हरे निशान में है। बाकी, अडानी, अंबानी और टाटा जैसे बड़े ग्रुप्स की तमाम कंपनियों सहित पूरा इंडेक्स लाल है।

Pre Open Nifty

Pre Open Nifty

कैसा है सेंसेक्स निफ्टी का हाल?

प्री-ओपनिंग सेशन में भारी गिरावट के बाद सोमवार को बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स 78,543 के निचले स्तर से उछलकर 9:40 बजे तक 80,497.73 पर कारोबार करता दिखा, हालांकि यह अब भी 789 अंकों यानी करीब 0.97% की गिरावट में रहा। इसी तरह निफ्टी भी 24,645 के लो से संभलकर 24,949.35 पर पहुंचा, लेकिन 229 अंक यानी 0.91% टूटकर 25,000 के नीचे बना रहा। शुरुआती घबराहट के बाद खरीदारी लौटी, पर दोनों इंडेक्स अभी भी दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

5 लाख करोड़ डॉलर से नीचे मार्केट कैप

बाजार में व्यापक बिकवाली के चलते मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखने मार्केट कैप अब 5 लाख करोड़ डॉलर से नीचे आ गया है। वहीं, इंट्रा डे में अब तक करीब 8 लाख करोड़ मार्केट कैप साफ हो चुका है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी में आज बिकवाली का दबाव व्यापक रहा, जहां 50 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। भारी गिरावट एलएंडटी, इंडिगो और एशियन पेंट्स जैसे दिग्गजों में रही, जिससे इंडेक्स पर दबाव बढ़ा। फाइनेंस और इंफ्रा शेयरों में कमजोरी प्रमुख रही। वहीं दूसरी ओर, मेटल शेयरों में चुनिंदा खरीदारी देखने को मिली और बीईएल व हिंडाल्को जैसे स्टॉक्स ने बढ़त दर्ज की। कुल मिलाकर बाजार का रुख नकारात्मक रहा और गेनर्स की संख्या सीमित रही।

टॉप 5 लूजर्सगिरावट (%)टॉप 5 गेनर्सतेजी (%)
LT-4.09%BEL+2.35%
INDIGO-3.60%HINDALCO+1.69%
ASIANPAINT-2.70%TATASTEEL+0.92%
ADANIPORTS-2.37%JSWSTEEL+0.32%
ADANIENT-2.23%BHARTIARTL+0.28%

ट्रेंड में है ये स्टॉक्स

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच कुछ स्टॉक्स टॉप ट्रेंड मे बने हुए हैं। रिन्यूएबल और पावर शेयर जैसे Suzlon Energy Ltd, Reliance Power Ltd और Adani Power Ltd दबाव में रहे, जबकि मेटल में Tata Steel Ltd और हाई डिविडेंड प्ले Vedanta Ltd में मजबूती दिखी। आईटी दिग्गज Tata Consultancy Services Ltd और Infosys Ltd हल्की गिरावट में रहे, जबकि पीएसयू ऑयल शेयर 52-वीक हाई के करीब कारोबार करते दिखे। कई शेयर अपने 52-वीक लो के आसपास फिसले हुए हैं, जो बाजार की मौजूदा कमजोरी को दर्शाता है।

स्टॉकLTP (₹)आज %52W हाई (₹)52W लो (₹)हाई से (%)लो से (%)
Suzlon41.23-3.37%74.3039.13-44.5%+5.4%
ONGC279.55-0.05%293.00205.00-4.6%+36.4%
Oil India482.00-0.39%524.00325.00-8.0%+48.3%
IRFC101.09-2.38%148.9597.20-32.1%+4.0%
Vedanta722.65+0.59%769.80363.00-6.1%+99.1%
Yes Bank20.44-1.35%24.3016.02-15.9%+27.6%
TCS2,619.90-0.66%3,710.002,561.30-29.4%+2.3%
Infosys1,296.60-0.27%1,775.851,264.10-27.0%+2.6%
Tata Steel213.85+0.72%216.45125.30-1.2%+70.7%
Tata Motors PV375.10-1.97%419.00335.60-10.5%+11.8%
Reliance Power23.36-2.54%76.4922.19-69.5%+5.3%
Adani Power136.80-2.36%182.7092.40-25.1%+48.1%
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article