Uranium लिए ईरान हुआ तबाह, उसकी कीमत कितनी, वेपन और फ्यूल ग्रेड में क्या फर्क?

US-IRAN WAR को बेहद कम शब्दों में समेटा जाए, तो ईरान महज 440 किलो यूरेनियम के लिए तबाह हो गया है। इस यूरेनियम की कीमत और युद्ध की वजह से हुए नुकसान की तुलना बेहद चौंकाने वाली है।

Uranium दुनिया के सबसे खतरनाक एलिमेंट्स में शामिल है। परमाणु ऊर्जा के रूप में यह मानवता के भविष्य को संवारने की क्षमता रखता है।वहीं, परमाणु बम बन के तौर पर धरती से इंसानियत को हमेशा मिटाने की आंशकाओं को जन्म देता है। यही वजह है कि यूरेनियम सामान्य रूप से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। विकास और विनाश की बेसुमार क्षमता रखने वाली यह चीज महज 180 डॉलर यानी करीब 16-17 हजार रुपये प्रति किलो के भाव से उपलब्ध है।

Iran Uranium cost

ईरान को चुकानी पड़ी भारी कीमत

हालांकि, एनरिचमेंट के हिसाब से इसकी कीमत बढ़ती जाती है। वेपन ग्रेड यूरेनियम साधारण यूरेनियम की तुलना में कई गुना ज्यादा महंगा होता है। वेपन ग्रेड एनरिच्ड यानी 90% से ज्यादा Enriched Uranium बेसकीमती होता है, क्योंकि यह ट्रेंडिंग के लिए उपलब्ध नहीं होता। लेकिन, इससे बनाने की कीमत अरबों डॉलर प्रति किलो तक जा सकती है। यह अलग-अलग देश में उनके पास मौजूद तकनीक और फीडस्टॉक की कीमत पर निर्भर करता है।

End of Feed