IPO Update : Augmont की मजबूत लिस्टिंग, 4 इश्यू में निवेश का मौका, 78% तक GMP

शेयर बाजार की सुस्ती के बीच आईपीओ मार्केट में जोरदार हलचल मची है। आज मेनबोर्ड कैटेगरी में Augmont की 22% प्रीमियम के साथ मजबूत लिस्टिंग हुई। इसके अलावा 4 इश्यू निवेश के लिए खुले हैं।

IPO Update: शेयर बाजार में भले ही बिकवाली हावी है। लेकिन, IPO Market इस समय निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। सोमवार को Augmont Enterprises ने शेयर बाजार में शानदार एंट्री की, वहीं चार IPO में अभी भी निवेश का मौका बना हुआ है। इनमें ESDS Software Solution, Priority Jewels, Lumino Industries और Purple Style Labs शामिल हैं। खास बात यह है कि ग्रे मार्केट में ESDS Software Solution का GMP इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 78 फीसदी तक का संकेत दे रहा है।

ipo update 31 august

आईपीओ बाजार में हलचल तेज

Augmont IPO की दमदार लिस्टिंग

Augmont Enterprises ने सोमवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE पर 961 रुपये पर लिस्ट हुए, जो 788 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 21.95 फीसदी प्रीमियम है। वहीं BSE पर शेयर 956 रुपये पर खुले, यानी निवेशकों को करीब 21.32 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। Augmont Enterprises का IPO करीब 825 करोड़ रुपये का था और इसे 21 से 25 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था। इस इश्यू को निवेशकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 105.78 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO का प्राइस बैंड 750 से 788 रुपये प्रति शेयर था। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,735 करोड़ रुपये रहा।

End of Feed