IPO Outlook 2026: जियो, SBI MF, OYO और PhonePe तक, ये मेगा लिस्टिंग्स बाजार को गरमाएंगे

इस वर्ष लिस्टेड कंपनियों में से केवल 23 ने फ्रेश इश्यू के जरिये धन जुटाया, जिनका औसत निर्गम आकार लगभग 600 करोड़ रुपये रहा। इसके विपरीत, 15 कंपनियों ने केवल OFS के जरिये धन जुटाया और 45,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। बाकी कंपनियों ने दोनों का मिश्रण अपनाया जिसमें बिक्री पेशकश की हिस्सेदारी अधिक रही।

IPO Outlook 2026: आईपीओ निवेशकों के लिए यह साल काफी बिजी रहा है। हर महीने कई कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आई। पूरे साल यह सिलसिला जारी रहा। हालांकि, काफी कम आईपीओ ने निवेशकों को बंपर कमाई कराई। वहीं, कुछ मामूली तो कई ने नुकसान भी कराया। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में कंपनियों ने आईपीओ के जरिये रिकॉर्ड 1.76 लाख करोड़ रुपये जुटाई। यह तेजी नए साल में भी जारी रहने की उम्मीद है। अगले साल यानी 2026 में रिलायंस जियो, एसबीआई म्यूचुअल फंड, ओयो और फोनपे जैसे प्रमुख कंपनियों के आईपीओ आने की संभावना है।

2026 में ये आईपीओ मचाएंगे धमाल

2026 में ये आईपीओ मचाएंगे धमाल

2025 में इन कंपनियों के IPO की रही चर्चा

वर्ष 2025 की एक बड़ी उपलब्धि स्टार्टअप का सूचीबद्ध होना रहा। इस साल लेंसकार्ट, ग्रोव, मीशो और फिजिक्सवॉला समेत 18 स्टार्टअप सार्वजनिक हुए और संयुक्त रूप से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। वहीं, 2024 में स्टार्टअप ने 29,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। साथ ही, बिक्री पेशकश (OFS) धन जुटाने की गतिविधियों में प्रमुख बना रहा। इसकी 2025 में जुटाई गई कुल पूंजी में करीब 60 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

End of Feed