बिजनेस

IPO Open Today: फर्स्टक्राई के IPO को हल्का रेस्पॉन्स, यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस पर टूटे निवेशक, चेक करें दोनों का GMP

Brainbees Solutions & Unicommerce eSolutions IPO: फर्स्टक्राई (ब्रेनबीज सॉल्यूशंस) के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 440-465 रु का है। जबकि लॉट साइज 32 शेयरों की है। आईपीओ वॉच के अनुसार फर्स्टक्राई का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 45 रु है। यानी इसका शेयर लिस्टिंग पर 8-10 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

ब्रेनबीज़ सॉल्यूशंस और यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस आईपीओ

KEY HIGHLIGHTS
  • फर्स्टक्राई और यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस निवेश का मौका
  • दोनों के आईपीओ का दूसरा दिन
  • फर्स्टक्राई को मिल रहा हल्का रेस्पॉन्स

Brainbees Solutions & Unicommerce eSolutions IPO: मंगलवार 6 अगस्त से दो आईपीओ (IPO) खुले। इनमें ब्रेनबीज सॉल्यूशंस और यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस शामिल हैं। इन दोनों ही आईपीओ का आज दूसरा दिन है। ये दोनों आईपीओ इश्यू 8 अगस्त को बंद होंगे, जबकि इनकी लिस्टिंग 13 अगस्त को होगी। ब्रेनबीज सॉल्यूशंस बच्चों के प्रोडक्ट्स वाले ई-कॉमर्स ब्रांड फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी है। इसके आईपीओ को हल्का रेस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। आज साढ़े 10 बजे कंपनी का आईपीओ इश्यू 0.15 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है, जबकि यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का आईपीओ अब तक करीब 3.8 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

ये भी पढ़ें -

फर्स्टक्राई का जीएमपी कितना (Firstcry IPO GMP)

फर्स्टक्राई (ब्रेनबीज सॉल्यूशंस) के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 440-465 रु का है। जबकि लॉट साइज 32 शेयरों की है। आईपीओ वॉच के अनुसार फर्स्टक्राई का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 45 रु है। यानी इसका शेयर लिस्टिंग पर 8-10 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग तक घटता-बढ़ता रहता है।

यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का जीएमपी (Unicommerce eSolutions IPO GMP)

यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 102-108 रु का है। जबकि लॉट साइज 138 शेयरों की है। आईपीओ वॉच के अनुसार फर्स्टक्राई का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 25 रु है। यानी इसका शेयर लिस्टिंग पर 24 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

क्या होता है IPO

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं। आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article