बिजनेस

OLA IPO GMP: 4 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ OLA IPO, कब अलॉट होंगे शेयर, जानें स्टेटस चेक करना का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

OLA IPO Allotment: ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में शेयरों के अलॉटमेंट की डेट 7 अगस्त है और आईपीओ लिस्टिंग डेट 9 अगस्त है। कंपनी आज ही अलॉटमेंट कर सकती है और 8 अगस्त को एलिजिबल निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर क्रेडिट कर सकती है।

Image

ओला के शेयर आज होंगे अलॉट

KEY HIGHLIGHTS
  • ओला का आईपीओ हुआ बंद
  • 4 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब
  • GMP गिरकर हो गया जीरो

OLA IPO Allotment: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के 6,145 करोड़ रुपये के आईपीओ (OLA IPO) को अंतिम दिन तक कुल 4.27 गुना सब्सक्राइब किया गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ में कुल 1,98,79,03,905 शेयरों के लिए बोलियां आईं जबकि बिक्री के लिए 46,51,59,451 शेयरों की पेशकश की गई थी। इस तरह आईपीओ को 4.27 गुना सब्सक्राइब किया गया। आगे जानिए ओला के शेयर कब होंगे अलॉट और कब होगी इसकी लिस्टिंग।

ये भी पढ़ें -

कब अलॉट होंगे शेयर (OLA IPO Allotment)

ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में शेयरों के अलॉटमेंट की डेट 7 अगस्त है और आईपीओ लिस्टिंग डेट 9 अगस्त है। कंपनी आज ही अलॉटमेंट कर सकती है और 8 अगस्त को एलिजिबल निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर क्रेडिट कर सकती है।

जिन असफल बोलीदाताओं की बोलियां खारिज कर दी गई हैं, उन्हें उसी दिन उनके पैसे वापस मिल जाएंगे।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस (How To Check OLA IPO Allotment Status)

  • इस लिंक पर जाएँ
  • सेलेक्ट कंपनी ड्रॉपडाउन मेनू में ‘ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड’ चुनें
  • पैन, ऐप नंबर, डीपी/क्लाइंट आईडी और अकाउंट नंबर/आईएफएससी में से कोई एक विकल्प चुनें
  • चुने गए विकल्प के अनुसार डिटेल दर्ज करें
  • ‘सबमिट’ पर क्लिक करें
  • आपका ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा

कितना है जीएमपी (OLA IPO GMP Today)

आईपीओ वॉच के अनुसार ओला के शेयर का जीएमपी कुछ दिन पहले 25 रु था, जो बाद में घटकर 15 रु हुआ। अब आज 7 अगस्त को ये जीरो है। आईपीओ में प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ के पहले कंपनी ने प्रमुख (एंकर) निवेशकों से 2,763 करोड़ रुपये जुटाए थे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article