बिजनेस

IPO Lock in Expiry 2026: ₹5 लाख करोड़ के शेयर हो रहे अनलॉक, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

आने वाले दिनो में 5 लाख करोड़ रुपये के शेयरों का IPO Lock In खत्म हो रहा है। निवेशकों के लिए यह बेहद अहम है। क्योंकि, इन शेयरों में भारी वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है।

Image

आईपीओ लॉक इन हो रहा खत्म

IPO Lock in Expiry 2026: 15 अप्रैल 2026 से भारतीय बाजार में IPO लॉक-इन एक्सपायरी की बड़ी लहर शुरू हो रही है। 15 अप्रैल से जुलाई तक 81 कंपनियों के करीब ₹5 लाख करोड़ के के शेयर ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे। सवाल यह है कि क्या इससे बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ेगा या निवेशकों के लिए नए मौके बनेंगे।

इस दौरान इन कंपनियों के प्री-लिस्टिंग शेयरहोल्डर्स अपने शेयर बेचने के लिए स्वतंत्र हो जाएंगे। यह घटनाक्रम बाजार में सप्लाई को अचानक बढ़ा सकता है, जिससे शेयरों पर दबाव बनने की आशंका है।

महीनाकंपनियों की संख्याअनलॉक शेयर (करोड़ में)अनुमानित वैल्यू (₹ लाख करोड़)
अप्रैल 202610+~147~1.1 – 1.2
मई 202625+~220 – 250~1.5 – 1.7
जून 202630+~300 – 330~1.8 – 2.0
जुलाई 202615+~180 – 200~1.2 – 1.4

क्या होता है लॉक शेयर लॉक इन

IPO के बाद SEBI नियमों के तहत प्रमोटर्स, एंकर निवेशकों और शुरुआती निवेशकों को एक तय समय तक अपने शेयर बेचने की अनुमति नहीं होती। इस अवधि को लॉक-इन (IPO Lock in) कहा जाता है। जैसे ही यह अवधि खत्म होती है, बड़ी मात्रा में शेयर बाजार में आ सकते हैं। इससे मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ सकता है, जो कीमतों को प्रभावित करता है।

किन कंपनियों पर होगा असर?

15 अप्रैल को ही LG Electronics India, Rubicon Research और Bharat Coking Coal जैसी कंपनियों के शेयर अनलॉक होंगे। खास बात यह है कि कुछ कंपनियों में 60-65% तक हिस्सेदारी ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद Hyundai Motor India, Canara Robeco AMC, Amagi Media, Shadowfax और Tenneco जैसी कंपनियों में भी अप्रैल के अंत तक लॉक-इन खत्म होगा। इसके बाद मई और जून में Meesho, Pine Labs, Lenskart और PhysicsWallah जैसे हाई-प्रोफाइल नाम इस सूची में शामिल होंगे, जहां बड़ी मात्रा में शेयर बाजार में आ सकते हैं।
कंपनीअनलॉक शेयर (करोड़)मौजूदा भाव (₹)अनुमानित वैल्यू (₹ करोड़)
LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया44.11387~61,167
रुबिकॉन रिसर्च10.0779~7,790
भारत कोकिंग कोल5.932~189
गरुड़ा कंस्ट्रक्शन1.9147~279
केनरा रोबेको AMC11.0234~2,574
हुंडई मोटर इंडिया16.31716~27,971
केनरा HSBC लाइफ52.2144~7,517
अप्रैल 2026 में कुल मिलाकर करीब 147 करोड़ शेयर अनलॉक होंगे, जिनकी अनुमानित वैल्यू लगभग ₹1.1–1.2 लाख करोड़ बैठती है। यह $67 बिलियन (करीब ₹5 लाख करोड़) के बड़े IPO लॉक-इन एक्सपायरी साइकल का शुरुआती और बेहद अहम चरण है, जहां बाजार में सप्लाई बढ़ने से सबसे पहले शॉर्ट टर्म दबाव और वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है।

बाजार पर क्या होगा असर

इतनी बड़ी मात्रा में शेयरों का एक साथ अनलॉक होना बाजार के लिए सप्लाई शॉक जैसा हो सकता है। अगर शुरुआती निवेशक मुनाफावसूली करते हैं, तो संबंधित स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, सभी शेयर बाजार में नहीं आएंगे क्योंकि प्रमोटर समूह आमतौर पर लंबे समय तक हिस्सेदारी बनाए रखते हैं। इसके बावजूद, सेंटीमेंट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

निवेशकों के लिए क्या रणनीति

ऐसे समय में निवेशकों को उन कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए जहां अनलॉक शेयरों का प्रतिशत ज्यादा है। ज्यादा सप्लाई वाले स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म दबाव बन सकता है, लेकिन मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में गिरावट खरीदारी का मौका भी बन सकती है। बाजार के इस ‘अनलॉक फेज’ में उतार-चढ़ाव बढ़ना तय है, इसलिए चयनात्मक निवेश और डेटा आधारित फैसले ही बेहतर रिटर्न दिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article