IPO Listing Today : शेयर बाजार में 1 सितंबर 2026 को कुल 5 कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग देखने को मिली। इनमें Hy-Tech Engineers, ABH Healthcare, Madhur Knit Crafts, Skyways Air Services और Symbiotec Pharmalab के IPO शामिल हैं।शुरुआती कारोबार में दो IPO ने निवेशकों को लिस्टिंग डे लॉस दिया, जबकि Hy-Tech Engineers ने सबसे शानदार शुरुआत की।
आईपीओ बाजार में हलचल बढ़ी
Hy-Tech Engineers ने दिया सबसे बड़ा मुनाफा
इन 5 कंपनियों में से निवेशकों को सबसे ज्यादा कमाई Hy-Tech Engineers ने कराई है। इसका IPO ₹50-53 के प्राइस बैंड में आया था और अंतिम आंकड़ों के मुताबिक इश्यू करीब 247.39 गुना सब्सक्राइब हुआ। QIB हिस्सा 249.71 गुना, NII 412.96 गुना और Retail हिस्सा 175.11 गुना सब्सक्राइब हुआ। Listing से पहले GMP करीब ₹35 था, जो ₹53 के इश्यू प्राइस पर करीब 66% का संकेत दे रहा था। हालांकि, NSE पर शेयर ₹75 पर खुला, यानी करीब 41.51% प्रीमियम पर।
ABH Healthcare और Skyways ने कराया नुकसान
ABH Healthcare का IPO ₹96-102 के प्राइस बैंड में आया था। अंतिम सब्सक्रिप्शन करीब 1.49 गुना रहा। QIB ने 8.37 गुना, जबकि Retail ने 1.69 गुना बोली लगाई। GMP में खास प्रीमियम नहीं था। Listing पर शेयर ₹99 पर खुला, जो ₹102 के इश्यू प्राइस से करीब 2.94% नीचे था।
दूसरी तरफ Skyways Air Services का ₹582.8 करोड़ का IPO करीब 71.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। Listing से पहले GMP करीब ₹39.5 था, जो करीब 28.6% के संभावित प्रीमियम का संकेत देता था। लेकिन हकीकत में NSE पर शेयर ₹124 पर खुला, जबकि इश्यू प्राइस ₹138 था। यानी करीब 10.14% का Listing Loss।
Symbiotec की शुरुआत फ्लैट
Symbiotec Pharmalab का IPO करीब 71.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। QIB 172.03 गुना, NII 73.63 गुना और Retail 12.96 गुना सब्सक्राइब हुआ। Listing से पहले GMP करीब ₹240, यानी लगभग 24.3% के संभावित प्रीमियम का संकेत दे रहा था। हालांकि शुरुआती स्क्रीन डेटा में शेयर ₹988 के आसपास खुला, यानी करीब फ्लैट शुरुआत हुई और इसके बाद दबाव दिखा।
Madhur Knit भी रहा लगभग फ्लैट
Madhur Knit Crafts का IPO कुल 1.50 गुना सब्सक्राइब हुआ था। QIB 1.01 गुना, NII 0.74 गुना और Retail 2.30 गुना रहा। Listing से पहले GMP करीब ₹2 था। शेयर ₹100 पर खुला, यानी इश्यू प्राइस के बराबर।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
