IPO Listing ESDS Software Vs Priority Jewels : शेयर बाजार में शुक्रवार, 4 सितंबर को दो IPO की जोरदार लिस्टिंग ने निवेशकों का ध्यान खींचा। ESDS Software Solution ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए NSE पर 76.46% प्रीमियम के साथ धमाकेदार शुरुआत की। वहीं Priority Jewels के शेयर भी IPO प्राइस से 15% ऊपर लिस्ट हुए। दोनों कंपनियों के IPO को निवेशकों की तरफ से मजबूत रिस्पॉन्स मिला था। लिस्टिंग के बाद भी ESDS में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। शेयर लिस्टिंग प्राइस से भी 20% ऊपर 908.40 तक उछल गया। इसी तरह Priority Jewels भी इश्यू प्राइस की तुलना में 20% उछलकर 241 .50 तक पहुंच गया है।
ESDS की धमाकेदार शुरुआत
ESDS Software की 76% प्रीमियम पर एंट्री
Sovereign cloud और AI infrastructure कंपनी ESDS Software Solution के शेयर NSE पर ₹757 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। कंपनी का IPO प्राइस ₹429 था। इस तरह शेयर ने इश्यू प्राइस के मुकाबले 76.46% का शानदार प्रीमियम दिया। BSE पर भी ESDS Software की शुरुआत मजबूत रही। शेयर ₹746.30 पर खुले, जो IPO प्राइस से करीब 73.96% ज्यादा है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट भी कंपनी को लेकर पॉजिटिव संकेत दे रहा था। ESDS Software का GMP ₹244 था, जो करीब 56.88% प्रीमियम का संकेत दे रहा था। इसके आधार पर लगभग ₹673 की लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन NSE पर वास्तविक लिस्टिंग इससे भी काफी ऊपर रही।
ब्रोकरेज की उम्मीद से भी बेहतर लिस्टिंग
ESDS Software Solution की लिस्टिंग कई ब्रोकरेज की उम्मीदों से भी बेहतर रही। कंपनी भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर, सायबर सिक्योरिटी और डिजिटलाइजेशन की बढ़ती मांग के चलते बेहतर ग्रोथ अवसरों को भुनाने की स्थिति में है। यही वजह है कि कंपनी को लेकर ज्यादातर ब्रोकरेज का मीडियम टू लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है।
Priority Jewels की पॉजिटिव शुरुआत
दूसरी तरफ, Priority Jewels के शेयरों ने भी शुक्रवार को पॉजिटिव शुरुआत की है। NSE पर कंपनी का शेयर ₹230 पर लिस्ट हुआ, जबकि IPO के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से ₹200 प्रति शेयर थी। यानी निवेशकों को listing पर 15% का लिस्टिंग गेन मिला है। हालांकि, BSE पर Priority Jewels के शेयर ₹225.20 पर खुले। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹405.36 करोड़ हो गया है।
GMP ने पहले ही दे दिया था संकेत
Priority Jewels की लिस्टिंग बाजार की उम्मीदों के मुताबिक ही रही है। 4 सितंबर की सुबह ग्रे मार्केट में इसका GMP करीब 14% था। इस शुरुआत बाजार की उम्मीद से बेहतर ही हुई है। Priority Jewels IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। 1 सितंबर को बिडिंग खत्म होने तक इश्यू को 100.45 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
