बिजनेस

Credit Card के Reward Points कब हो सकते हैं जीरो? जानिए वैलिडिटी बचाने के तरीके

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह भी समझने की जरूरत है कि कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स का समय रहते इस्तेमाल कर लेना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपके रिवॉर्ड्स पॉइंट्स बेकार हो सकते हैं।

Image

Credit Card के रिवॉर्ड पॉइंट्स हो सकते हैं जीरो! (Photo: iStock)

क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल केवल पेमेंट करने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि इससे कई तरह के रिवॉर्ड पॉइंट्स (Reward Points) भी मिलते हैं। अलग-अलग क्रेडिट कार्ड पर खर्च करने के बदले यूजर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें बाद में गिफ्ट वाउचर, शॉपिंग, ट्रैवल, बिल पेमेंट या दूसरे विकल्पों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन क्या जानते हैं कि आपके क्रेडिट कार्ड में जमा ये रिवॉर्ड पॉइंट्स हमेशा आपके पास नहीं रहते?

आइए समझते हैं क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स कब जीरो हो सकते हैं और इन्हें कैसे बचाया जा सकता है-

Reward Points कब हो सकते हैं जीरो?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हर क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम एक जैसे नहीं होते। बैंक और कार्ड के हिसाब से इनकी वैलिडिटी अलग-अलग हो सकती है। कुछ कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैलिडिटी 24 महीने तक रहती है। वहीं, कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड रिवार्ड्स को लेकर 3 साल तक की भी वैलिडिटी ऑफर करते हैं।

इसलिए यह मान लेना सही नहीं है कि सभी क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स 2 या 3 साल में ही खत्म होंगे। इसके लिए आप अपने कार्ड के Terms And Conditions में दी गई वैलिडिटी चेक कर सकते हैं।

अगर तय अवधि के भीतर रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम नहीं किया जाता है, तो वे एक्सपायर होकर जीरो हो सकते हैं। इसके अलावा, कुछ कार्ड में क्रेडिट कार्ड अकाउंट बंद करने पर बचे हुए रिवॉर्ड पॉइंट्स भी जब्त हो जाते हैं।

Reward Points की वैलिडिटी बचाने के लिए क्या करें?

रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैलिडिटी बचाने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप हर महीने अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को ध्यान से देखें। कई बैंक स्टेटमेंट में यह जानकारी देते हैं कि कितने रिवॉर्ड पॉइंट्स आपके पास हैं और कितने पॉइंट्स जल्द एक्सपायर होने वाले हैं।

रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का दूसरा तरीका यह है कि बैंक के मोबाइल ऐप में समय-समय पर Rewards सेक्शन चेक करें। यहां आपको उपलब्ध पॉइंट्स, उनकी वैलिडिटी और रिडीम करने के विकल्प मिल सकते हैं।

अगर आपके पास बड़ी संख्या में पॉइंट्स जमा हो गए हैं तो उनकी एक्सपायरी का इंतजार न करें। जरूरत के मुताबिक समय रहते उन्हें रिडीम कर लेना बेहतर है।

सिर्फ पॉइंट्स के लिए गैर-जरूरी खर्च न करें

हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि Reward Points बचाने या ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने के चक्कर में ऐसी चीजें खरीदने से बचें, जिनकी आपको जरूरत ही नहीं है। क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड का फायदा तभी है जब आप खर्च को कंट्रोल रखते हैं और समय पर पूरा क्रेडिट कार्ड बिल चुकाते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article