गल्‍फ देश कर रहे भारत में सबसे ज्‍यादा न‍िवेश, बीते एक दशक में हुआ बड़ा उछाल

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2000 से लेकर सितंबर 2024 के बीच जीसीसी देशों द्वारा भारत में 27.5 अरब डॉलर का निवेश किया गया है।

गल्फ कॉरपोरेशन काउंसिल (जीसीसी) देशों द्वारा भारत में किए जाने वाले निवेश में बीते एक दशक में बड़ा उछाल देखने को मिला है। इसकी वजह देश में स्थिर राजनीतिक हालात और अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार को माना जा रहा है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2000 से लेकर सितंबर 2024 के बीच जीसीसी देशों द्वारा भारत में 27.5 अरब डॉलर का निवेश किया गया है। इसमें 24.5 अरब डॉलर (89 प्रतिशत) का निवेश बीते एक दशक से अधिक समय यानी सितंबर 2013 से सितंबर 2024 के बीच आया है। वहीं, अप्रैल 2000 से लेकर सितंबर 2013 तक करीब 3 अरब डॉलर का निवेश जीसीसी द्वारा भारत में किया गया था।

Business News

Business News

जीसीसी मध्य पूर्व के छह देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक गठबंधन है। इसमें सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और ओमान शामिल हैं। केंद्र सरकार की आर्थिक सुधारों के कारण भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बीते 10 वर्षों में तेजी से बढ़ा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 600 अरब डॉलर से ज्यादा का एफडीआई आया है।

End of Feed