Real Estate: जनवरी-मार्च में आवासीय रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश हुआ तीन गुना, बढ़कर 5743 करोड़ रुपए

Residential Real Estate Sector: आवासीय रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश मार्च तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,743 करोड़ रुपए हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक कुल निवेश में से आवासीय खंड में निवेश बढ़कर 5,743 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 1,735 करोड़ रुपए था।

Residential Real Estate Sector: आवासीय रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश मार्च तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,743 करोड़ रुपए हो गया। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड (C&W) के अनुसार यह कुल रियल एस्टेट सेक्टर में कुल प्रवाह का 63 प्रतिशत है। सीएंडडब्ल्यू की बुधवार को जारी पूंजी बाजार की रिपोर्ट में कहा गया कि मार्च तिमाही के दौरान रियल एस्टेट में निवेश बढ़कर 9,124 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल समान अवधि में 8,830 करोड़ रुपए था।

Residential Real Estate Sector

आवासीय रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ा निवेश

पिछले साल इसी तिमाही में था 2,180 करोड़ रुपए

रिपोर्ट के मुताबिक कुल निवेश में से आवासीय खंड में निवेश बढ़कर 5,743 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 1,735 करोड़ रुपए था। कार्यालय संपत्तियों में निवेश मामूली बढ़कर कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 2,248 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,180 करोड़ रुपए था। हालांकि मिश्रित उपयोग वाली परियोजनाओं में निवेश मार्च तिमाही में घटकर 865 करोड़ रुपए रह गया, पिछले साल समान तिमाही में 1,645 करोड़ रुपए था।

End of Feed