बिजनेस

Mutual Fund: डेट फंड के निवेश में 62% की गिरावट, इक्विटी में हुई बढ़ोतरी, इंडस्ट्री की AUM हुई 66.7 लाख करोड़ रु

Mutual Fund: कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में अगस्त में 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 1.9 लाख करोड़ रुपये था। इन निवेश के साथ इंडस्ट्री की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) अगस्त के अंत में बढ़कर 66.7 लाख करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जो जुलाई के अंत में 65 लाख करोड़ रुपये थीं।

Image

डेट फंड में निवेश घटा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • डेट फंड के निवेश में भारी गिरावट
  • 62% की आई कमी
  • इक्विटी में हुई बढ़ोतरी

Mutual Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड ने अगस्त में भी अपनी मजबूत रफ्तार जारी रखी और थीम आधारित स्कीमों से मिले मजबूत योगदान से इनमें 38,239 करोड़ रुपये का निवेश आया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में दर्ज 37,113 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रवाह से यह तीन प्रतिशत अधिक रहा। मगर अगस्त में डेट-ओरिएंटेड स्कीमों में 45,169 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया, जो जुलाई के 1.2 लाख करोड़ रुपये से 62 प्रतिशत कम है।

ये भी पढ़ें -

लगातार 42 महीने से इक्विटी फंड में आ रहा निवेश

लगातार 42 महीने से इक्विटी फंड्स में शुद्ध रूप से निवेश जारी है। यानी जितना पैसा निकाला जा रहा है, उससे अधिक पैसा आ रहा है। कोटक महिंद्रा एएमसी के नेशनल हेड (सेल्स, मार्केटिंग एंड डिजिटल बिजनेस) मनीष मेहता ने कहा है कि एसआईपी (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और एनएफओ (न्यू फंड ऑफरिंग) के फ्लो के साथ नेट फ्लो (निवेश) उत्साहजनक बना हुआ है।

मेहता के अनुसार एनएफओ के कारण योजनाओं की क्षेत्रीय/विषयगत श्रेणी में मजबूत फ्लो देखा गया। एनएफओ निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड में एकमुश्त राशि अलॉटमेंट करने का पसंदीदा रूट लगता है क्योंकि योजनाओं में निर्धारित समय अवधि में निवेश के लिए फ्लेक्सिबिलिटी होती है।

कितनी हो गई एयूएम

कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में अगस्त में 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 1.9 लाख करोड़ रुपये था। इन निवेश के साथ इंडस्ट्री की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) अगस्त के अंत में बढ़कर 66.7 लाख करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जो जुलाई के अंत में 65 लाख करोड़ रुपये थीं।

अगस्त में इक्विटी स्कीम, सेक्टर या थीमैटिक फंड ने सबसे ज्यादा 18,117 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हासिल किया। हालांकि, इस सेगमेंट में निवेश जुलाई के 18,386 करोड़ रुपये और जून के 22,352 करोड़ रुपये की तुलना में कम रहा। (इनपुट - भाषा)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article