LIC Amritbaal Plan: एलआईसी के इस प्लान में करें निवेश, आपके बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित, जानिए इसकी खासियतें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 17, 2024, 07:19 PM IST

LIC Amritbaal Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 16 फरवरी 2024 को बच्चों के लिए नया प्लान एलआईसी अमृतबाल योजना (LIC Amritbaal Plan) 874 लॉन्च की। इस प्लान में निवेश करने से आपके बच्चे की पढ़ाई से लेकर शादी तक में वित्तीय जरुरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

LIC Amritbaal Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 16 फरवरी 2024 को बच्चों के लिए नया प्लान एलआईसी अमृतबाल योजना (LIC Amritbaal Plan) 874 लॉन्च की। यह योजना माता-पिता को अपने बच्चे की भविष्य की वित्तीय जरुरतों को पूरा करने के लिए एक बेहतरीन और व्यापक समाधान प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। खासकर यह उच्च शिक्षा और विवाह खर्च के लिए है। जैसा कि इंश्योरेश दिग्गज कंपनी LIC ने एक प्रेस रिलीज में ऐलान किया है। आइए इस प्लान की खूबियां, लाभों और पात्रता मानदंडों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करें ताकि आपको अपने बच्चे के भविष्य के लिए निर्णय लेने में मदद मिल सके।

LIC Amritbal Plan, LIC Amritbal Plan 874, LIC new plan, LIC Amritbal Plan  Features

LIC Amritbal Plan क्यों जरूरी (तस्वीर-एलआईसी ट्विटर)

जानिए क्या है LIC Amritbaal Plan

LIC Amritbaal Plan 874 की खासियतें

  • गारंटीड लाभ: पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान LIC मूल बीमा राशि के प्रति 1000 रुपए पर 80 रुपए की गारंटीड वृद्धि सुनिश्चित करता है, जो आपके निवेश को स्थिरता और वृद्धि प्रदान करता है।
  • प्रीमियम विकल्प: सीमित प्रीमियम और एकल प्रीमियम भुगतान विकल्प दोनों उपलब्ध होने से आपके पास अपनी वित्तीय प्राथमिकताओं के अनुरूप भुगतान तरीका चुनने की सुविधा है।
  • जीवन बीमा कवरेज: यह गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदारी प्लान आपके बच्चे के लिए जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती है, वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करती है।
  • प्रीमियम छूट राइडर: बेहतर चाइल्ड सुरक्षा के लिए एलआईसी प्रीमियम छूट राइडर प्रदान करती है। जो यह सुनिश्चित करता है कि आपके बच्चे की पॉलिसी अप्रत्याशित परिस्थितियों में भी एक्टिव रहे।
  • टैक्स बेनिफिट्स: इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत भुगतान किए गए प्रीमियम पर टैक्स छूट मिलेगा। जिससे यह प्लान टैक्स बचाने योग्य निवेश बन जाएगा। इसके अतिरिक्त मैच्योरिटी राशि सेक्शन 10(10D) के तहत टैक्स-फ्री है।
  • मैच्योरिटी आयु: 18 से 25 वर्ष के बीच मैच्योरिटी आयु चुनें, जिससे आप पॉलिसी के लाभों को अपने बच्चे की खास जरुरतों में इस्तेमाल करें।
  • किस्त भुगतान विकल्प: वित्तीय लचीलापन और सुविधा प्रदान करते हुए किस्तों में लाभ के भुगतान का विकल्प चुनें।
  • बेटियों के लिए विशेष लाभ: अगर पॉलिसी बेटी के लिए ली गई है तो पॉलिसी पर लोन पर 1% कम ब्याज दर पर मिलेगा।

End of Feed