Post Office की इस सेविंग स्कीम में करें 5 लाख निवेश, गारंटीड मिलेगा 2,24,974 रुपये का रिटर्न

Post Office TD Scheme: आप आप अपने निवेश पर बिल्कुल जोखिम लेना नहीं चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम एक बेहतर विकल्प है। आप इसमें निवेश कर एक तय रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। बैंक एफडी के मुकाबले अभी इसमें निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है।

Post Office TD Scheme: Post Office की तमाम सेविंग स्कीम में, डाकघर सावधि जमा (टीडी) योजना एक बेहतरीन स्कीम है। यह बैंक एफडी की तरह है, जहां आप एक निश्चित राशि जमा करते हैं और उस पर ब्याज प्राप्त करते हैं। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो कम जोखिम वाले निवेश विकल्पों को पसंद करते हैं जो विश्वसनीय रिटर्न प्रदान करते हैं। पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम आपको 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि के लिए निवेश करने का अवसर देता है। इस इन्वेस्टमेंट स्कीम में ब्याज की गणना तिमाही आधार पर की जाती है, लेकिन भुगतान सालाना किया जाता है। इनमें से 5 साल की योजना सबसे लोकप्रिय है, क्योंकि यह न केवल ज्यादा रिटर्न देता है, बल्कि निवेशकों को आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत आयकर कटौती का भी लाभ मिलता है।

पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम

पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम

अभी कितना मिल रहा है ब्याज

डाकघर TD स्कीम के तहत ब्याज दरें काफी आकर्षक हैं। 1 साल की जमा राशि पर ब्याज दर 6.9% है, जबकि 2 साल की जमा राशि पर 7.0% ब्याज मिलता है। 3 साल की जमा राशि पर 7.1% ब्याज मिलता है, और सबसे ज्यादा रिटर्न 5 साल की योजना पर मिलता है, जिसमें 7.5% प्रति वर्ष की ब्याज दर मिलती है। 5-वर्षीय टीडी प्लान चक्रवृद्धि ब्याज के लाभ के कारण ज्यादा फायदेमंद है, जिससे आपका निवेश समय के साथ तेजी से बढ़ता है। उदाहरण के लिए, 5 लाख रुपये 5 साल के लिए 7.5% ब्याज पर निवेश करने पर लगभग 7.21 लाख रुपये हो जाएंगे। यानी आपको 2,24,974 रुपये का गारंटीड रिटर्न मिलेगा।

End of Feed