आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन रही हैं महिलाएं! जानें बीमा और निवेश में उनकी बढ़ती भागीदारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है—महिलाएं अब टर्म इंश्योरेंस, हेल्थ बीमा और निवेश में तेजी से भाग ले रही हैं। 44% महिलाएं ₹1 करोड़+ का बीमा कवर चुन रही हैं, जबकि स्वास्थ्य बीमा में महिलाओं की भागीदारी 15% से बढ़कर 22% हो गई है। जानें कैसे महिलाएं वित्तीय स्वतंत्रता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिलाओं की टर्म इंश्योरेंस भागीदारी 18% तक पहुंची
  • गृहिणियों और वेतनभोगी महिलाओं की संख्या बढ़ी।
  • स्वास्थ्य बीमा में 70-75% महिलाएं ₹10 लाख+ कवर ले रही हैं

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर, हम आपको बता रहे हैं कि कैसे महिलाओं का रुझान वित्तीय सुरक्षा और निवेश की ओर देखने को मिल रहा है। पॉलिसीबाजार के बुकिंग डेटा आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं की 1/3rd निवेश राशि रिटायरमेंट और बच्चों के भविष्य के लिए जा रही है, जिससे उनके लंबे समय के प्लान में बढ़ती जागरूकता का संकेत मिलता है। वहीं 39% टर्म इंश्योरेंस खरीददार गृहिणियां हैं, जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बीमा योजनाओं को प्राथमिकता दे रही हैं। इसके अलावा, 44% महिलाएं ₹1 करोड़+ टर्म इंश्योरेंस कवर को चुन रही हैं, जो दिखाता है कि वे अब हाई फाइनेंशियल सिक्योरिटी की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

International Women's Day 2025 Women's participation in insurance and investment increased! Know how women are becoming financially independent

2025 में महिलाएं बन रही हैं आर्थिक रूप से स्वतंत्र! जानें बीमा और निवेश में उनकी बढ़ती भागीदारी

महिला और टर्म लाइफ इंश्योरेंस: परिवार की सुरक्षा में बढ़ता योगदान

वित्तीय वर्ष 2025 में टर्म इंश्योरेंस लेने वाली महिलाओं की भागीदारी 18% तक पहुंच गई है। इस प्रवृत्ति के पीछे महिलाओं की कार्यस्थल पर बढ़ती भागीदारी, वित्तीय निर्णयों में अधिक सक्रिय भूमिका और डिजिटल वित्तीय सेवाओं की आसान उपलब्धता जैसे कारण प्रमुख हैं। बीमा लेने वाली महिलाओं में सबसे अधिक भागीदारी वेतनभोगी महिलाओं की (49%) है, जबकि गृहिणियों की हिस्सेदारी भी 39% तक पहुंच गई है, जो यह दर्शाता है कि वे अब परिवार की आर्थिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

End of Feed