Loan without guarantee for women: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने महिला उद्यमियों के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। ‘अस्मिता’ नाम की यह लोन स्कीम कम ब्याज दर पर बिना गारंटी वाला लोन मुहैया कराएगी, जिससे महिला उद्यमियों को उनके व्यवसाय के विस्तार में सहायता मिलेगी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने महिला उद्यमियों के लिए ‘अस्मिता’ लोन योजना लॉन्च की है, जिसमें बिना गारंटी कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिलेगा। इसके साथ ही, रूपे ‘नारी शक्ति’ डेबिट कार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा का नया महिला बचत खाता भी पेश किया गया है।
महिला दिवस पर एसबीआई का तोहफा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस विशेष लोन योजना की शुरुआत की गई। एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने कहा कि यह पहल महिलाओं के नेतृत्व वाली सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरल और त्वरित लोन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
डिजिटल नवाचार और सामाजिक समानता का प्रतीक
एसबीआई के प्रबंध निदेशक विनय टोंस ने इस योजना को तकनीकी नवाचार और सामाजिक समानता का एक बेहतरीन उदाहरण बताया। इसके अलावा, रूपे द्वारा संचालित ‘नारी शक्ति’ प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी लॉन्च किया गया, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किया गया है।

SBI लोन
बैंक ऑफ बड़ौदा की नई पेशकश
इसी कड़ी में, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी भारतीय मूल की महिलाओं के लिए ‘बॉब वैश्विक महिला एनआरई और एनआरओ बचत खाता’ की शुरुआत की। इस खाते के तहत ग्राहकों को अधिक ब्याज दर, कम प्रोसेसिंग फीस पर होम और व्हीकल लोन, लॉकर किराए में छूट जैसी कई सुविधाएं दी जाएंगी।
