बिजनेस

Tata Power Share: टाटा पावर ने खेला 49000 करोड़ का दांव! शेयर में आने वाला है बड़ा उछाल? स्टॉक में पैसा डाले या नहीं

Tata Power share price: टाटा पावर ने ₹49,000 करोड़ के निवेश के साथ 7 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। इस स्टॉक पर मार्केट एक्सपर्ट्स ने ₹450 तक जाने की संभावना जताई है। टाटा पावर का स्टॉक शुक्रवार को 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 351.30 रुपये पर बंद हुआ। क्या यह आपके निवेश के लिए सही समय है? जानें डिटेल्स।

Image

Tata Power Share Price Target 2025: क्या ₹450 तक पहुंचेगा स्टॉक? जानें निवेश का सही मौका

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tata Power investment advice: टाटा ग्रुप की प्रमुख पावर कंपनी टाटा पावर (Tata Power) ने हाल ही में न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ आंध्र प्रदेश (NREDCAP) से 7 गीगावाट (GW) नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए एक समझौता किया। इस साझेदारी से ₹49,000 करोड़ के निवेश को आकर्षित करने की संभावना है। वहीं टाटा पावर शेयर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, 7 मार्च 2025 को टाटा पावर का स्टॉक 0.76% की गिरावट के साथ 351.30 रुपये पर बंद हुआ। यह स्टॉक अपने पिछले बंद भाव 354 रुपये की तुलना में थोड़ा ऊपर 354.10 रुपये पर खुला था, लेकिन कारोबार के दौरान 360.45 रुपये का उच्च स्तर और 350.20 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया। मार्केट विशेषज्ञों ने इस स्टॉक के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण राय दी है, आइए जानते हैं विस्तार से।

Tata Power शेयर पर एक्सपर्ट्स की राय

ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट गुरु गौरांग शाह ने Tata Power के लिए 450 रुपये का टारगेट बताया है। उनका मानना है कि यह स्टॉक लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है। उन्होंने इस स्टॉक में नए निवेश की भी सलाह दी है, जिससे स्पष्ट होता है कि बाजार विशेषज्ञों को इसमें भविष्य में बढ़त की उम्मीद है।

Tata Power Dividend History

अगर डिविडेंड हिस्ट्री की बात करें, तो BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कंपनी ने पिछले वर्षों में निम्नलिखित डिविडेंड दिए हैं:

डेटडिविडेंड (रुपये में)
4 जुलाई 2024 ₹2 प्रति शेयर
7 जून 2023₹2 प्रति शेयर
15 जून 2022₹1.75 प्रति शेयर

Tata Power Share Price History

BSE Analytics के आंकड़ों के अनुसार, टाटा पावर के शेयर में पिछले 1 हफ्ते में 3.60% की वृद्धि देखी गई है, जबकि 1 महीने में 4.21% की गिरावट आई है। 3 महीने में 20.06% की गिरावट, 6 महीने में – 15.75% की गिरावट, 2 साल में 67.09% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1,12,252.28 करोड़ रुपये है, जबकि इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 494.85 रुपये और निचला स्तर 326.25 रुपये रहा है।

TATA Power Vs TATA Steel Vs TATA Motors: कौन सा स्टॉक बेहतर?

अगर टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियों से तुलना करें तो

Tata Steel Share
52-सप्ताह का उच्च स्तर184.60 रुपये
52-सप्ताह का निचला स्तर:122.60 रुपये
Tata Motors Share
52-सप्ताह का उच्च स्तर1,179.05 रुपये
52-सप्ताह का निचला स्तर606.20 रुपये
Tata Power Share
52-सप्ताह का उच्च स्तर494.85 रुपये
52-सप्ताह का निचला स्तर326.25 रुपये

TATA Motors Share Price Target

मार्केट एक्सपर्ट विनोद का मानना है कि लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए टाटा मोटर्स एक मजबूत स्टॉक बना रहेगा। उन्होंने मौजूदा स्तरों पर खरीदारी की सलाह दी है और जिनके पास पहले से स्टॉक है, उन्हें होल्ड करने की राय दी है। अगले 2-3 वर्षों में स्टॉक 1000-1100 रुपये तक पहुंच सकता है।

TATA Steel Share Price Target

मार्केट एक्सपर्ट कुणाल के अनुसार, जिन निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर खरीदारी की है, वे वर्तमान स्तरों पर औसत करके चल सकते हैं। यदि स्टॉक 152 रुपये का रेजिस्टेंस ब्रेक करता है, तो यह 170 रुपये तक जा सकता है।

TATA Power Share Price Target

गौरंग शाह के अलावा एक दूसरे मार्केट एक्सपर्ट कुणाल बोथरा ने टाटा पावर स्टॉक के लिए 365 रुपये का टारगेट दिया है। उन्होंने सलाह दी है कि निवेशक 344 रुपये पर स्टॉप लॉस मेंटेन करें, ताकि जोखिम को नियंत्रित रखा जा सके।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article