इन बैंकों के Special FD पर मिल रहा 7.45% तक ब्याज, निवेश अवधि 444 से 555 दिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 27, 2025, 03:26 PM IST

स्पेशल FD सामान्य FD से अलग अवधि के लिए होती हैं और इन पर ब्याज दरें भी थोड़ी ज्यादा मिलती हैं। इसमें सीनियर और सुपर सीनियर नागरिकों को अतिरिक्त लाभ मिलता है। हालांकि ये FD सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहती हैं और उनकी डेडलाइन के बाद बैंक इन्हें बंद कर सकते हैं या ब्याज दर बदल सकते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सुरक्षित निवेश विकल्प है। इसमें आपका पैसा बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होता और तय ब्याज दर पर बढ़ता है। यही वजह है कि बैंक समय-समय पर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल FD स्कीम्स भी लॉन्च करते हैं। इन खास FD में सामान्य FD से ज्यादा ब्याज मिलता है और इनकी अवधि भी अलग होती है, जैसे 444 दिन, 555 दिन या 700 दिन।

Fixed Deposit

Fixed Deposit

SBI की स्पेशल FD

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Amrit Vrishti FD ऑफर की है, जिसकी मैच्योरिटी अवधि 444 दिन है। इस पर आम नागरिकों को 6.60%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% सालाना ब्याज मिलता है।

End of Feed