Innova Captab listing Price:इनोवा कैपटैब IPO की सपाट शुरुआत, 456 रुपये पर हुई लिस्टिंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 29, 2023, 10:40 AM IST

Innova Captab IPO: फार्मास्युटिकल कंपनी के 570 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को 21-26 दिसंबर के दौरान 55.26 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

Innova Captab IPO: इनोवा कैपटैब की मामूली 1 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। स्टॉक ने बीएसई पर 456 रुपये और एनएसई पर 452 रुपये पर कारोबार करना शुरू किया, जबकि आईपीओ कीमत 448 रुपये थी। फार्मास्युटिकल कंपनी के 570 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को 21-26 दिसंबर के दौरान 55.26 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) ने उनके लिए निर्धारित हिस्से से 116.73 गुना अधिक खरीदारी की थी।

Innova Captab GMP

इनोवा कैपटैब लिमिटेड

533 रुपये पर चल रहा था GMP

ग्रे मार्केट में लिस्टिंग के पहले इनोवा कैपटैब शेयरों मजबूत शुरुआत का संकेत दे रहा था। इनोवा कैपटैब लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹85 के प्रीमियम पर उपलब्ध थे यानी लिस्टिंग मूल्य लगभग ₹533 (₹ 448 + ₹85) होने के संकेत दे रहे थे, जो कि इनोवा कैपटैब आईपीओ के प्राइस बैंड ₹426 से ₹448 से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा था। जबकि यह 1 फीसदी की बढ़त ही हासिल कर पाया।

End of Feed