Innomet Advanced Materials And Excellent Wires IPO: आज बुधवार 11 सितंबर से दो आईपीओ खुले हैं। इनमें इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल और एक्सीलेंट वायर्स शामिल हैं। ये दोनों ही एसएमई आईपीओ हैं। दोनों आईपीओ में 13 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। आगे जानिए इनका प्राइस बैंड, लॉट साइज और ग्रे-मार्केट प्रीमियम यानी GMP कितना है।
दो नए आईपीओ खुले
ये भी पढ़ें -
| IPO का नाम | कब खुला | कब होगा बंद | प्राइस बैंड | लॉट साइज |
| इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल्स | 11 सितंबर | 13 सितंबर | 100 रु | 1200 शेयर |
| एक्सीलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग | 11 सितंबर | 13 सितंबर | 90 रु | 1600 शेयर |
किसका कितना है GMP
इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल
आईपीओ वॉच के अनुसार इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम फिलहाल 0 रु है। इस कंपनी की लिस्टिंग 18 सितंबर को होगी। किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।
एक्सीलेंट वायर्स
आईपीओ वॉच के अनुसार एक्सीलेंट वायर्स का जीएमपी भी फिलहाल 0 रु है। इस कंपनी की लिस्टिंग भी 19 सितंबर को होगी।
कौन कर सकता है IPO में निवेश
हर कोई हर आईपीओ में निवेश कर सकता है। एक आईपीओ में अलग-अलग कैटेगरी के निवेशकों के लिए कुछ शेयर रिजर्व होते हैं। जैसे कि रिटेल निवेशक, एंकर निवेशक, हाई नेटवर्थ वाले निवेशक, और बैंक या म्यूचुअल फंड जैसे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
