बिजनेस

Petrol Price: 70 डॉलर से कम हुए कच्चे तेल के दाम, 6 महीने बाद पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

Crude Oil Price Fall: आखिरी बार इसी साल आम चुनाव से पहले मार्च में पेट्रोल और डीजल के रेट घटाए गए थे। तब पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 2-2 रु की कटौती की गई थी। तब 22 महीनों बाद पेट्रोल और डीजल के दाम घटे थे। तब से अब 6 महीने बाद भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Image

कच्चा तेल हुआ सस्ता

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
  • आखिरी बार मार्च में हुए थे सस्ते
  • 70 डॉलर के नीचे आया क्रूड ऑयल

Crude Oil Price Fall: कच्चे तेल के दाम एक बार फिर से घटे हैं। कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था उस समय कच्चे तेल का भाव उछल कर 130 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। उस रेट से देखें तो अब क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल का रेट गिरकर आधा रह गया है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम घटाएगी।

ये भी पढ़ें -

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं

ब्लूमबर्ग एनर्जी पर दिए गए रेट के मुताबिक ब्रेंट क्रूड नवंबर वायदा 69.58 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। इसी तरह WTI क्रूड अक्टूबर वायदा इस समय 66.18 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर है। मगर इस गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जबकि देखा जाए तो सरकार के पास ये अच्छा मौका है। कहा जा सकता है कि इस समय पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने को लेकर उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

आखिरी बार कब घटे थे दाम

आखिरी बार इसी साल आम चुनाव से पहले मार्च में पेट्रोल और डीजल के रेट घटाए गए थे। तब पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 2-2 रु की कटौती की गई थी। तब 22 महीनों बाद पेट्रोल और डीजल के दाम घटे थे। तब से अब 6 महीने बाद भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चेक करें आज का रेट

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रु और 87.62 रु प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रु और डीजल 89.97 रु पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रु और डीजल 92.34 रु पर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article