बिजनेस

IPO Open Today: खुल गए इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल और एक्सीलेंट वायर्स के IPO, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

Innomet Advanced Materials And Excellent Wires IPO: आज बुधवार 11 सितंबर से दो आईपीओ खुले हैं। इनमें इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल और एक्सीलेंट वायर्स शामिल हैं। ये दोनों ही एसएमई आईपीओ हैं।

Image

दो नए आईपीओ खुले

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज से दो आईपीओ खुले
  • दोनों हैं एसएमई कैटेगरी के
  • 13 सितंबर तक निवेश का मौका

Innomet Advanced Materials And Excellent Wires IPO: आज बुधवार 11 सितंबर से दो आईपीओ खुले हैं। इनमें इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल और एक्सीलेंट वायर्स शामिल हैं। ये दोनों ही एसएमई आईपीओ हैं। दोनों आईपीओ में 13 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। आगे जानिए इनका प्राइस बैंड, लॉट साइज और ग्रे-मार्केट प्रीमियम यानी GMP कितना है।

ये भी पढ़ें -

IPO का नामकब खुलाकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल्स11 सितंबर13 सितंबर100 रु1200 शेयर
एक्सीलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग11 सितंबर13 सितंबर90 रु1600 शेयर

किसका कितना है GMP

इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल

आईपीओ वॉच के अनुसार इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम फिलहाल 0 रु है। इस कंपनी की लिस्टिंग 18 सितंबर को होगी। किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

एक्सीलेंट वायर्स

आईपीओ वॉच के अनुसार एक्सीलेंट वायर्स का जीएमपी भी फिलहाल 0 रु है। इस कंपनी की लिस्टिंग भी 19 सितंबर को होगी।

कौन कर सकता है IPO में निवेश

हर कोई हर आईपीओ में निवेश कर सकता है। एक आईपीओ में अलग-अलग कैटेगरी के निवेशकों के लिए कुछ शेयर रिजर्व होते हैं। जैसे कि रिटेल निवेशक, एंकर निवेशक, हाई नेटवर्थ वाले निवेशक, और बैंक या म्यूचुअल फंड जैसे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article