बिजनेस

Infosys Share Price Target: Q4 नतीजों से पहले इंफोसिस का शेयर हुआ आकर्षक, Expert ने दिया 1500 रु का टार्गेट

Infosys Q4 Financial Results: मार्केट एक्सपर्ट कुणाल बोथरा ने इन्फोसिस के शेयर खरीदने की सलाद दी है, जो Q4 नतीजों और इंटरिम डिविडेंड के ऐलान से पहले आकर्षक लग रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक हाल की गिरावट के बाद इन्फोसिस के शेयर आकर्षक प्राइस पर हैं।

Image

इंफोसिस का शेयर बना आकर्षक

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इंफोसिस का शेयर बना आकर्षक
  • Expert ने कहा खरीद लो
  • दिया 1500 रु का टार्गेट

Infosys Q4 Financial Results: मार्केट एक्सपर्ट कुणाल बोथरा ने इन्फोसिस के शेयर खरीदने की सलाद दी है, जो Q4 नतीजों और इंटरिम डिविडेंड के ऐलान से पहले आकर्षक लग रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक हाल की गिरावट के बाद इन्फोसिस के शेयर आकर्षक प्राइस पर हैं। उन्होंने इंफोसिस के लिए ₹1500 का टार्गेट दिया है, जबकि स्टॉप लॉस ₹1370 का है। फिलहाल आज बुधवार 16 अप्रैल को इंफोसिस का शेयर करीब साढ़े 11 बजे 15.70 रु या 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 1411.55 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

कब करेगी तिमाही नतीजों की घोषणा

इंफोसिस अपने Q4 नतीजों की घोषणा गुरुवार 17 अप्रैल को करेगी। रिपोर्ट के अनुसार इंफोसिस अपने तिमाही नतीजों का ऐलान गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने (3:30 बजे) के बाद करेगी। कंपनी का बोर्ड Q4 नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड की सिफारिश भी करेगा, जो कि वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY2025) के लिए फाइनल डिविडेंड हो सकता है।

Infosys Dividend Record Date

इन्फोसिस ने अपनी लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। इन्फोसिस चौथी तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर सकती है। इंफोसिस एक बेंगलुरु स्थित आईटी कंपनी है। यह टीसीएस के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article