Infosys Q4 Results: इंफोसिस का मुनाफा 30% बढ़कर हुआ 7969 करोड़ रुपए, देगी इतना डिविडेंड

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 18, 2024, 06:26 PM IST

Infosys Q4 Results: आईटी सेक्टर की कंपनी इंफोसिस को बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। कंपनी ने नेट प्रोफिट में 30% की सालाना वृद्धि के साथ 7969 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की। वित्त वर्ष 2024-25 में राजस्व में एक से तीन प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।

Infosys Q4 Results: आईटी सेक्टर की कंपनी इंफोसिस ने गुरुवार को मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अपने समेकित नेट प्रोफिट में 30% की सालाना वृद्धि के साथ 7969 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की। पिछले वर्ष की समान तिमाही में नेट प्रोफिट 6128 करोड़ रुपए था। चौथी तिमाही में परिचालन से राजस्व 37,923 करोड़ रुपये रहा। जो पिछले वर्ष की तिमाही के 37441 करोड़ रुपए से 1% अधिक है। कंपनी के मुताबिक आय 1.3 प्रतिशत बढ़कर 37,923 करोड़ रुपए हो गया। इन्फोसिस को वित्त वर्ष 2024-25 में राजस्व में एक से तीन प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। इन्फोसिस का मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष (2023-24) में शुद्ध लाभ 8.9 प्रतिशत बढ़कर 26,233 करोड़ रुपये हो गया। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 24,095 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023-24 में परिचालन आय 4.7 प्रतिशत बढ़कर 1,53,670 करोड़ रुपये हो गई, जो 2022-23 में 1,46,767 करोड़ रुपये थी। इन्फोसिस 45 करोड़ यूरो के कैश डील में जर्मनी की कंपनी इन-टेक में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

Infosys net profit, Infosys revenue growth

इंफोसिस का मुनाफा बढ़ा

आठ रुपए प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड देने की सिफारिश

इंफोसिस ने 20 रुपए के फाइनल डिविडेंड और 8 रुपए के स्पेशल डिविडेंड की घोषणा की। बेंगलुरु स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए इसकी निरंतर मुद्रा राजस्व वृद्धि करीब 1-3% होगी। इसी तरह कंपनी को चालू वित्त वर्ष में ऑपरेटिंग मार्जिन 20-22% के बीच रहने की उम्मीद है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 24 के लिए 20 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड और इसके अतिरिक्त 8 रुपए प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड की सिफारिश की है। मार्च के लिए तिमाही में स्थिर मुद्रा (शर्तों) में राजस्व स्थिर था लेकिन तिमाही-दर-तिमाही में 2.2% की गिरावट आई। इंफोसिस ने जनवरी-मार्च अवधि में 4.5 अरब डॉलर का डील वैल्यू कमाया। वित्त वर्ष 24 डील वैल्यू अब तक का सबसे अधिक 17.7 अरब डॉलर था। जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

End of Feed