Infosys Share Price: इंफोसिस के CFO का इस्तीफा,अमेरिका तक हड़कंप, कंपनी के शेयर धड़ाम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 12, 2023, 07:35 PM IST

Infosys Share Price: संघराजका, जो वर्तमान में कार्यकारी उपाध्यक्ष और उप मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। कंपनी ने यह फैसला नीलांजन रॉय के इस्तीफे के बाद लिया है।

Infosys Share Price: IT क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस लिमिटेड के सीएफओ नीलांजन रॉय ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से हड़कंप मच गया है। और अमेरिकी शेयर बाजार में इंफोसिस के शेयर 3 फीसदी टूट गए हैं। नीलांजन इंफोसिस में 2018 से सीएफओ के रूप में सेवा दे रहे थे। वह 31 मार्च 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे। नीलांजल की जगह कंपनी ने जयेश संघराजका को मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है। संघराजका, इस कंपनी में कार्यकारी उपाध्यक्ष और उप मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। संघराज एक अप्रैल 2024 से सीएफओ का पद संभालेंगे।

Infosys Jayesh Sanghrajka as new CFO

इंफोसिस ने जयेश संघराजका को CFO के रूप में नियुक्त किया है।

इंफोसिस के शेयर में दिखी गिरावट

इस खबर के बाद अमेरिका के शेयर बाजार में इंफोसिस के शेयरों में सोमवार, 11 दिसंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान 3% तक की गिरावट दिखी। सोमवार के कारोबारी सत्र में एनएसई पर इंफोसिस के शेयर 0.11% की गिरावट के साथ ₹1,489.50 पर बंद हुए।

End of Feed