Motivational Quotes: 'आपको इतना संवेदनशील नहीं होना चाहिए', सुधा मूर्ति की ये बातें आपको भी बना सकती हैं एक कामयाब इंसान

Sudha Murthy Motivational Quotes: जानी-मानी आईटी कंपनी इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन रह चुकी हैं। समाजसेवा में अपना समय बिताने वाली सुधा मूर्ति की बातें एक आम इंसान को एक कामयाब इंसान बनाने में काफी मदद कर सकती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं सुधा मूर्ति
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास हैं सुधा मूर्ति
  • सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन भी रह चुकी हैं

Infosys Foundation Sudha Murthy Motivational Quotes: भारत और ब्रिटेन में सुधा मूर्ति को लेकर अचानक काफी चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, सुधा मूर्ति कोई और नहीं बल्कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास हैं। सुधा मूर्ति ने कहा है कि ऋषि सुनक को उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाने में सबसे बड़ा हाथ है। इतना जानने के बाद तो आपको मालूम ही चल गया होगा कि सुधा मूर्ति कोई साधारण महिला नहीं हैं। सुधा मूर्ति ने कई लोगों के जीवन को बदलने में अहम भूमिका निभाई है। सुधा की बातें और सिद्धांत एक व्यक्ति को असाधारण जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

sudha murthy, narayan murthy, rishi sunak, infosys

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति एक समाजसेविका हैं

लेकिन, सुधा मूर्ति के इंट्रोडक्शन में उन्हें सिर्फ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की सास बताना ही काफी नहीं है। सुधा मूर्ति, भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के फाउंडर और जाने-माने बिजनेसमैन नारायण मूर्ति की पत्नी हैं।

End of Feed