बिजनेस

Jet Airways के CEO संजीव कपूर ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 29, 2023, 08:28 AM IST

Sanjiv Kapoor, Jet Airways: जेट एयरवेज के CEO संजीव कपूर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 2022 में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर एयरलाइंस में कार्यभार संभाला था।

Image

संजीव कपू।

Sanjiv Kapoor, Jet Airways: जेट एयरवेज (Jet Airways) के CEO संजीव कपूर (Sanjiv Kapoor) ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 2022 में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर एयरलाइंस में शामिल हुए थे। उनका नोटिस पीरियड 30 अप्रैल को खत्म होने वाला है। हालांकि, उनके अचानक इस्तीफा देने की वजह साफ नहीं हो पाई है। अभी कपूर की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जालान-कालरॉक समूह (जेकेसी) ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को कहा कि संजीव कपूर ने नोटिस पीरियड पूरा कर लिया है।

ये हो सकती है वजह

कपूर का इस्तीफा उधारदाताओं और जालान-कलरॉक कंसोर्टियम (JCK) के बीच अनसुलझे मुद्दों के बीच आया है। इन सब के चलते एयरलाइन ऑपरेशन को फिर से शुरू करने के लिए संघर्ष कर रही है। वर्तमान में, दिवाला समाधान योजना (Insolvency Resolution Plan) के तहत एयरलाइन के ऑनरशिप ट्रांसफर को जीतने वाली बिडर और लेंडर्स के बीच मतभेदों के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

जेट एयरवेज 2019 से है बंद

इससे पहले, जेट एयरवेज ने घोषणा की थी कि एयरलाइन का मालिकाना हक कंसोर्टियम में ट्रांसफर किए जाने तक संजीव कपूर कंपनी के CEO पद पर बने रहेंगे। जेट एयरवेज 2019 से बंद है और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाली दिवालिया प्रक्रिया अभी तक किसी समाधान तक नहीं पहुंच पाई है। अक्टूबर 2020 में, एयरलाइन की लेनदारों की समिति (CoC) ने दुबई स्थित मुरारी लाल जालान और यूके की कालरॉक कैपिटल के कंसोर्टियम की तरफ से पेश किए गए रिवाइवल प्लान को मंजूरी दे दी।

विस्तारा और स्पाइसजेट में भी कर चुके हैं काम

दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत जून 2021 में कंसोर्टियम की बोली को मंजूरी दी गई थी। हालांकि इस प्लान को लागू करने में देरी हो रही है। जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 में परिचालन बंद कर दिया था। ओबेरॉय ग्रुप में प्रेजिडेंट के रूप में एक कार्यकाल के बाद कपूर 4 अप्रैल, 2022 को जेट एयरवेज में सीईओ के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने इससे पहले विस्तारा और स्पाइसजेट SpiceJet में भी काम किया था।

अन्य सीईओ की तलाश में कंपनी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जालान-कालरॉक समूह (जेकेसी) ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को कहा कि संजीव कपूर ने नोटिस पीरियड पूरा कर लिया है। जेकेसी का कहना है कि वह इसको कर्ज से निकालकर एक फिर से उड़ान शुरु करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का कहना है कि संजीव कपूर के इस्तीफे के बाद सीईओ की जिम्मेदारी के लिए योग्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। हालांकि पद खाली रहने तक इसका कामकाज कार्यकारी समिति देखेगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article