महंगाई पर वार! दिल्ली के बाद अब चेन्नई पहुंची 'कांदा एक्सप्रेस', राशन कार्ड पर मिलेगा 1 किलो सस्ता प्याज

Onion Prices: नासिक से 840 टन प्याज लेकर दूसरी 'कांदा एक्सप्रेस' चेन्नई पहुंची। तमिलनाडु सरकार PDS के तहत प्रति राशन कार्ड 1 किलो प्याज बांटेगी, जबकि देश भर में 35 रुपये प्रति किग्रा पर बिक्री जारी है।

Onion Prices : देश में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार की मुहिम रंग ला रही है। मंगलवार को उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने जानकारी दी कि बफर स्टॉक से 840 टन प्याज लेकर जाने वाली दूसरी 'कांदा एक्सप्रेस' ट्रेन 31 अगस्त को चेन्नई पहुंच गई है। तमिलनाडु सरकार इस प्याज का उपयोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत करने की योजना बना रही है, जिसके जरिए राज्य के हर राशन कार्डधारक को 1 किलो प्याज दिया जाएगा। यह पूरी खेप तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों में बांटी जाएगी।

Onion Prices, Kanda Express, Onion Supply, Price Stabilization Fund, PDS Tamil Nadu, Buffer Stock Release, Consumer Affairs Ministry

महंगाई पर करारा वार: 35 रुपये किलो बिकेगा प्याज, चेन्नई पहुंची 'कांदा एक्सप्रेस'

दिल्ली के बाद अब चेन्नई तक पहुंची राहत

इससे पहले 27 अगस्त की देर रात पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 450 टन प्याज लेकर दिल्ली पहुंची थी। उसमें से 140 टन प्याज उत्तर भारत के प्रमुख शहरों जैसे वाराणसी, लखनऊ, चंडीगढ़ और अमृतसर भेजा गया था, जबकि बाकी हिस्सा दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में वितरित किया गया था। दोनों ही कांदा एक्सप्रेस ट्रेनों को देश के प्रमुख प्याज उत्पादक केंद्र, नासिक (महाराष्ट्र) से रवाना किया गया था।

End of Feed