बिजनेस

Indusind Bank Share: RBI के फैसले से इंडसइंड बैक के शेयर में गिरावट, 900 रु के करीब आया भाव

Indusind Bank Share Price: आज इंडसइंड बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। NSE पर साढ़े 9 बजे के करीब इंडसइंड बैंक का शेयर 32.25 रु या 3.44 फीसदी की गिरावट के साथ 904.50 रु पर आ गया है। वहीं बीते शुक्रवार को बैंक का शेयर 936.75 रु पर बंद हुआ था।

Image

इंडसइंड बैक के शेयर में गिरावट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडसइंड बैंक के शेयर में गिरावट
  • आरबीआई के फैसले का दिख रहा असर
  • 3 फीसदी से ज्यादा गिरा शेयर

Indusind Bank Share Price: आज इंडसइंड बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। NSE पर साढ़े 9 बजे के करीब इंडसइंड बैंक का शेयर 32.25 रु या 3.44 फीसदी की गिरावट के साथ 904.50 रु पर आ गया है। वहीं बीते शुक्रवार को बैंक का शेयर 936.75 रु पर बंद हुआ था। बता दें कि इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि इंडसइंड बैंक का शेयर RBI द्वारा बैंक के मौजूदा सीईओ सुमंत कथपालिया को केवल एक साल के लिए फिर से नियुक्त करने के कारण गिर सकता है। जानकारों का ये अनुमान सही साबित हुआ।

ये भी पढ़ें -

3 साल के लिए किया था आवेदन

दरअसल इंडसइंड बैंक के बोर्ड ने कथपालिया को तीन साल के लिए नियुक्त करने के लिए आवेदन किया था। जानकारों का मानना है कि आरबीआई का ये फैसला इंडसइंड बैंक के लिए निगेटिव है, क्योंकि बैंक संभवतः एक साल का उपयोग नए सीईओ को नियुक्त करने के लिए करेगा। हाल ही में, Q3FY25 आय से ठीक पहले, इंडसइंड बैंक के सीएफओ ने इस्तीफा दे दिया था।

गिर रहा बैंक का शेयर

  • बीते 5 दिनों में इंडसइंड बैंक का शेयर 8 फीसदी गिरा है
  • एक महीने में शेयर में 15.4 फीसदी की कमजोरी आई है
  • 6 महीनों में ये 37 फीसदी नीचे फिसला है
  • 2025 में अब तक बैंक का शेयर 6.8 फीसदी टूटा है
  • 1 साल में इसका रेट 41.4 फीसदी नीचे आया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article