बिजनेस

Diverse Portfolio: गिरते बाजार में Diversification है बहुत जरूरी, ये एक शब्द नहीं प्लान है, जिससे रिस्क होगा कम

How To Build A Diverse Portfolio: इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में जोखिम को मैनेज करने के लिए डायवर्सिफिकेशन सबसे प्रभावी टूल में से एक है। डायवर्सिफिकेशन का मतलब है कि अपनी पूंजी को थोड़ा-थोड़ा अलग-अलग एसेट क्लास यानी निवेश ऑप्शनों में निवेश करें।

Image

बहुत जरूरी है Diversification

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बहुत जरूरी है Diversification
  • रिस्क कम करने में है कारगर
  • अलग-अलग एसेट क्लास में लगाएं फायदा

How To Build A Diverse Portfolio: इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में जोखिम को मैनेज करने के लिए डायवर्सिफिकेशन सबसे प्रभावी टूल में से एक है। डायवर्सिफिकेशन का मतलब है कि अपनी पूंजी को थोड़ा-थोड़ा अलग-अलग एसेट क्लास यानी निवेश ऑप्शनों में निवेश करें। जैसे कि सारा पैसा स्टॉक्स में न डालें, बल्कि थोड़ा म्यूचुअल फंड, गोल्ड और इसी तरह के दूसरे विकल्पों में लगाए। एक्सपर्ट्स इस बात पर जोर देते हैं कि विभिन्न एसेट क्लास में निवेश फैलाने से संभावित नुकसान को कम करते हुए रिटर्न बढ़ाया जा सकता है। कैसे? आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें -

अलग-अलग एसेट क्लास के बीच विपरीत संबंध

हर एसेट क्लास (इक्विटी, फिक्स्ड इनकम ऑप्शन और सोना) अलग-अलग जोखिम-रिटर्न प्रोफाइल रखते हैं और आर्थिक स्थितियों पर अलग-अलग रेस्पॉन्स देते हैं। एसेट क्लास के बीच यह विपरीत संबंध रिस्क मैनेजमेंट में मदद करता है और ओवरऑल पोर्टफोलियो प्रदर्शन में सुधार करता है।

एक गिरेगा तो दूसरे चढ़ेगा

कुछ एसेट क्लास ऐसी होती हैं, जो एक दूसरे के उलट चलती हैं। जैसे कि शेयर बाजार गिरता है तो आम तौर पर सोना महंगा होता है। क्योंकि लोग गिरते स्टॉक मार्केट से पैसा निकालकर सेफ जगह के लिए सोने में निवेश बढ़ाते हैं। वहीं शेयर बाजार में तेजी पर सोने से इस तरफ आते हैं।

यदि आपका पैसा अलग-अलग जगह लगा होगा तो एक एसेट के गिरने पर दूसरी एसेट आपको फायदा देगी। इससे ओवरऑल रिस्क कंट्रोल में रहेगा।

कैसे बांटें अपना पैसा

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अपने पैसे को सिर्फ विभिन्न एसेट क्लास के बीच न बांटें। बल्कि एसेट क्लास के साथ-साथ भौगोलिक क्षेत्रों, सिक्योरिटीज और समय के आधार पर अपनी पूंजी को फैलाएं। निवेश का एक हिस्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवंटित करने से रिस्क-एडजस्टमेंट रिटर्न में वृद्धि हो सकती है। निवेशक अपनी लॉन्ग टर्म स्ट्रेटेजी पर कायम रहते हुए भी अलग-अलग ऑप्शनों में निवेश कर सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article