बिजनेस

Indusind Bank Crisis Explained: RBI का इंडसइंड बैंक को कड़ा निर्देश, 'इसी महीने पूरी करो सुधारात्मक कार्रवाई'

Why Indusind Bank is Falling: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को इंडसइंड बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से कहा कि वह चालू तिमाही के दौरान बैंक द्वारा घोषित अकाउंटिंग में 2,100 करोड़ रुपये की भारी गड़बड़ी के खुलासे के बीच सुधारात्मक कार्रवाई पूरी करे।

Image

इंडसइंड बैंक को आरबीआई का निर्देश

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडसइंड बैंक को आरबीआई का निर्देश
  • सुधारात्मक कार्रवाई पूरी करने का निर्देश
  • इसी महीने पूरी करनी होगी सुधारात्मक कार्रवाई

Why Indusind Bank is Falling: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को इंडसइंड बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से कहा कि वह चालू तिमाही के दौरान बैंक द्वारा घोषित अकाउंटिंग में 2,100 करोड़ रुपये की भारी गड़बड़ी के खुलासे के बीच सुधारात्मक कार्रवाई पूरी करे। इंडसइंड बैंक ने इसी सप्ताह अकाउंटिंग में गड़बड़ी का खुलासा किया था। इसका बैंक की नेटवर्थ पर 2.35 प्रतिशत असर पड़ने का अनुमान है। खुलासे के तुरंत बाद, बैंक के शेयरों की कीमत में भारी गिरावट देखी गई।

ये भी पढ़ें -

ऑडिट टीम कर दी नियुक्त

सार्वजनिक रूप से उपलब्ध खुलासों के आधार पर, इंडसइंड बैंक ने पहले ही अपने एक बयान में कहा कि सिस्टम की व्यापक समीक्षा करने और असल प्रभाव का आकलन करने और उसका हिसाब लगाने के लिए एक बाहरी ऑडिट टीम को नियुक्त कर दिया गया है।

केंद्रीय बैंक ने कहा, “बोर्ड और मैनेजमेंट को रिजर्व बैंक द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे सभी स्टेकहोल्डर्स को जरूरी खुलासे करने के बाद, जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान पूरी तरह से सुधारात्मक कार्रवाई पूरी कर लें।”

स्थिर है वित्तीय स्थिति

बयान में कहा गया है कि इस समय जमाकर्ताओं को अटकलों पर रेस्पॉन्स देने की कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय बैंक ने ग्राहकों और निवेशकों को आश्वासन दिया कि बैंक की वित्तीय स्थिति स्थिर बनी हुई है और वह इस पर बारीकी से नजर रख रहा है।

अकाउंटिंग में हुई चूक

इंडसइंड बैंक ने बताया कि पिछले साल सितंबर-अक्टूबर के आसपास अकाउंटिंग में चूक की बात सामने आई थी और बैंक ने पिछले हफ्ते आरबीआई को इस बारे में प्रारंभिक जानकारी दी थी। बैंक के अनुसार, अंतिम संख्या तब पता चलेगी जब बैंक द्वारा नियुक्त बाहरी एजेंसी अप्रैल की शुरुआत में अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे देगी। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article