IndiGo ने इन रूट्स में 3 महीने के लिए बंद की उड़ानें, सफर करने से पहले जान लें पूरी डिटेल्स

इस बारे में इंडिगो की तरफ से बताया गया कि अगले कुछ महीनों में इन रूट्स पर यात्रियों की संख्या उम्मीद से कम रहने की संभावना है। साथ ही, ईंधन, एयरपोर्ट शुल्क और अन्य संचालन संबंधी खर्च भी बढ़ गए हैं। इन्हीं कारणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी के मुताबिक यह फैसला बढ़ती हुई ऑपरेटिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी और यात्रियों की संभावित कम मांग की वजह से लिया गया है। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि लंकावी, कराबी, हो ची मिन सिटी, हॉन्ग कॉन्ग, शंघाई और सीम रीप जाने वाली उड़ानें कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। यह निलंबन 1 जून से पांच शहरों के लिए और 3 जून से सिएम रीप के लिए प्रभावी होगा। यह विमानों का निलंबन 30 सितंबर तक जारी रहेगा।

Indigo

इंडिगो ने अस्थायी रूप से बंद की कई रूट्स की उड़ानें। (फोटो क्रेडिट-iStock)

इस बारे में इंडिगो की तरफ से बताया गया कि अगले कुछ महीनों में इन रूट्स पर यात्रियों की संख्या उम्मीद से कम रहने की संभावना है। साथ ही, ईंधन, एयरपोर्ट शुल्क और अन्य संचालन संबंधी खर्च भी बढ़ गए हैं। इन्हीं कारणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, एयरलाइन ने यह भी कंफर्म किया कि यह फैसला केवल अस्थायी व्यवस्था है और भविष्य में मांग बढ़ने पर इन मार्गों पर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू की जा सकती हैं।

End of Feed